Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर

Cricket
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 15:15 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाना है। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का राज रहता है और इस लीग में जमकर चौके-छक्के लगते हैं।

आइए आपको आईपीएल इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर बताते हैं। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। हैदराबाद ने 15 अप्रैल 2024 को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 287 रन लगाए थे। टीम की तरफ से ट्रेविड हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 102 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि हेनरिक क्लासन ने 31 गेंदों में 67 रन बनाए थे।

इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरा सबसे बड़ा टोटल भी सनराइजर्स हैदराबाद ने ही बनाया है। 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए थे। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 106 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि ट्रेविस हेड ने 67 रनों का योगदान दिया था।

25 मई 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता था। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। इस मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हेनरिक क्लासन ने 39 गेंदों में 105 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

वहीं, हेड ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए थे। आपको जानकार शायद हैरानी होगी कि आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बनाया है। 27 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे।

हेनरिक क्लासन ने 34 गेंदों में 80 रन बनाए थे, तो ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी। इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बनाया था। इस मुकाबले में केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। सुनील नरेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 85 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD