Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है

औद्योगिक विकास और पर्यावरण सुरक्षा में संतुलन के लिए नवाचार, रीसाइक्लिंग और पर्यावरण-मित्र समाधान बेहद महत्वपूर्ण : डॉ. बलजीत कौर

Dr Baljit Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/ एस.ए.एस. नगर , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 12:21 IST

प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन 2026 के दौरान पंजाब सरकार ने प्लास्टिक और विशेष रसायन जैसे उभरते क्षेत्रों में सतत औद्योगिक विकास, नवाचार और वैश्विक निवेश को प्रोत्साहित करने के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को उजागर किया। सत्र को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि प्लास्टिक और रसायन उत्पाद आधुनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, घरेलू उपयोग और उद्योग सहित कई क्षेत्रों का समर्थन प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन उत्पादों ने हाथों से होने वाली मेहनत को कम करने और दैनिक जीवन में दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि प्लास्टिक और रसायन क्षेत्र में बढ़ते निवेश से युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और यह लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी मजबूती देगा।

जिम्मेदार उपयोग पर जोर देते हुए मंत्री ने उद्योगों और शोध विशेषज्ञों से अपील की कि वे सतत उत्पादन प्रणालियों, आधुनिक रीसाइक्लिंग तकनीकों और पर्यावरण-मित्र विकल्पों पर ध्यान केंद्रित करें, ताकि औद्योगिक प्रगति के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। राज्य की औद्योगिक क्षमता पर प्रकाश डालते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब में विशेष रसायन, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और प्लास्टिक कचरे को उच्च मूल्य वाले निर्यात योग्य उत्पादों में बदलने के लिए निवेश की बड़ी संभावनाएँ मौजूद हैं।

उन्होंने उद्योगपतियों और नवप्रवर्तकों को वैज्ञानिक शोध को पंजाब की नव चेतना और जुगाड़ू सोच के साथ जोड़कर पर्यावरण-मित्र समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने और लुधियाना और मोहाली जैसे शहरों में औद्योगिक हब विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे अनुसंधान, नवाचार और सतत उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो रहा है।

प्रियांक भारती , आई.ए.एस., सचिव, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण, वन और वन्यजीव संरक्षण, पंजाब ने कहा कि मजबूत औद्योगिक क्लस्टर, निर्यात-केंद्रित इकाइयाँ और प्रगतिशील नीतियाँ पंजाब को प्लास्टिक और रसायन निर्माण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पर्यावरण मानकों का सख्ती से पालन करते हुए विशेष रसायन, पर्यावरण-मित्र सामग्री और सतत प्लास्टिक समाधान में निवेश को प्रोत्साहित कर रही है।

सागर कोशिक, प्रधान (ग्लोबल कॉर्पोरेट और इंडस्ट्री अफेयर्स), यूपीएल लिमिटेड ने रसायन क्षेत्र की बड़ी विकास संभावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत का वैश्विक रसायन उत्पादन में हिस्सा लगभग 3–3.5 प्रतिशत है, जो आने वाले वर्षों में 12–13 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि यूपीएल के कुल उत्पादन में 93 प्रतिशत निर्यात होता है जबकि 7 प्रतिशत घरेलू बाजार के लिए है, जो भारतीय निर्माण के लिए वैश्विक अवसर दर्शाता है।

अभि बंसल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सरस्वती एग्रो केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि पंजाब में साधारण रसायन से उच्च मूल्य वाले विशेष रसायन में परिवर्तन के लिए बड़ी संभावनाएँ हैं। उन्होंने उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों और सरकार के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे उन्नत उत्पाद और तकनीक विकसित करके पंजाब को विश्व स्तर पर और मजबूत स्थान मिल सके।

प्रोफेसर अनूप वर्मा, मुखी, डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी एंड एनवायरनमेंट, थापर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने पंजाब के मजबूत शैक्षणिक ढांचे और विशेष रसायन क्षेत्र में नवाचार को समर्थन देने की क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनुसंधान संस्थाओं और उद्योग के बीच निकट सहयोग से तकनीकी विकास और व्यावसायिकीकरण की प्रक्रिया तेज हो सकती है, जिससे पंजाब उन्नत रसायन निर्माण और नवाचार का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Investors Summit , Progressive Punjab Investors Summit 2026 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit , PPIS 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD