Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

निवेश सम्मेलन के दौरान वेरका के उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र

विदेश निर्यात के लिए प्रतिनिधियों द्वारा दिखाई गई रुचि

Punjab Investors Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 10:15 IST

पंजाब सरकार द्वारा प्लाक्शा यूनिवर्सिटी में आयोजित किए जा रहे निवेश सम्मेलन के दौरान वेरका द्वारा अपने उत्पादों के संबंध में लगाया गया स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।इस स्टॉल पर विभिन्न देशों और देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने वेरका के उत्पादों के निर्यात के लिए गहरी रुचि दिखाई। प्रतिनिधियों ने वेरका से टेट्रा पैक, मिल्क हैंडलिंग और प्रोसेसिंग संबंधी तकनीक लेने के लिए भी दिलचस्पी दिखाई। प्रतिनिधियों ने इंग्लैंड और सिंगापुर में वेरका के उत्पादों के निर्यात के लिए विशेष रुचि दिखाई।

प्रतिनिधियों ने वेरका के उत्पादों, जिनमें देसी घी, मक्खन, पंजीरी, गच्चक, दूध, लस्सी, खीर, दही, योगर्ट, क्रीम, प्रोटीन योगर्ट, काजू पिन्नी, रबड़ी आदि शामिल हैं, के बारे में जानकारी प्राप्त की।वेरका के उत्पादों के बारे में जानकारी देते हुए सिमरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि वेरका ने ट्राईसिटी में अमूल को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया है और ऐसी सफलता हासिल करने वाली यह देश की पहली सहकारी संस्था है। 

उन्होंने बताया कि इस समय वेरका के पास ताजे दूध का लगभग 75 प्रतिशत मार्केटिंग शेयर है। उन्होंने बताया कि वेरका द्वारा दूध की गुणवत्ता और मिलावट को रोकने के लिए विश्व की नवीनतम तकनीक पर आधारित मशीनों के माध्यम से चार चरणों में जांच की जाती है।उन्होंने बताया कि दूध की पहली जांच कलेक्शन सेंटर में की जाती है और अंतिम जांच मिल्क प्लांट में की जाती है। 

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान दूध के लगभग 80 परीक्षण किए जाते हैं। इसके अलावा मोहाली स्थित प्लांट की क्षमता को जापान की जे.आई.सी.ए. के साथ मिलकर बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मिडिल ईस्ट, साउथ ईस्ट एशिया और ऑस्ट्रेलिया में वेरका के उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है।

 

Tags: Progressive Punjab Investors Summit 2026 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit , PPIS 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD