पंजाब द्वारा विश्व के सभी 6 महादीपों की प्रतिनिधिता करते हुये 23 देशों की शमुलियत वाले और 4.54 करोड रूपये की ईनामी राशि वाले तीसरे विश्वकप कबडडी 2012 की मेजबानी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज यहां पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल जो निजी दिलचस्पी से रिवायती खेल कबडडी को विश्व स्तर पर सफलतापूर्वक मकबूल कर रहे है ने कहा कि यह हमारे लिए बडे गर्व की बात है कि विश्व के सभी 6 महादीपों से 16 देशों की पुरूष वर्ग की कबडडी टीमें और 7 देशों की महिला वर्ग की कबडडी टीमें तीसरे विश्व कप कबडडी में हिस्सा ले रही है और इसका अदभूत पहलू यह है कि 8 देशेां की टीमें में कोई भी भारतीय मूल का खिलाडी नही है। उन्होने बताया कि 1 से 15 दिसम्बर तक करवाये जा रहे पर्लज़ तीसरे विश्व कप कब्बडी पंजाब 2012 में पुरूषों के वर्ग में अफगानिस्तान, अर्जनटीना, कैनेडा डैनमार्क, इंग्लैण्ड,ईरान, ईटली, कीनिया, न्यूजीलैण्ड, नार्वे पाकिस्तान, स्काटलैण्ड,सीरिया लियोन, श्रीलंका और अमेरिका के अतिरिक्त भारत की टीमें अपने जौहर दिखाएंगी जबकि महिला वर्ग में भारत के अतिरिक्त कैनेडा, डैनमार्क इंग्लैण्ड,मलेशिया, तुर्कमेनिस्तान और अमेरिका की कब्बडी खिलाड़ी मैदान में उतरेंगी।उन्होने बताया कि पंजाब के खेल विभाग द्वारा इस कबडडी महाकुभ के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है और कबडडी प्रेमिओं को बठिंडा, पटियाला, होशियारपुर, अमृतसर, दोदा (मुक्तसर), संगरूर, रूपनगर, चोहला साहिब (तरनतारन) फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, जालन्धर और लुधियाना में विश्व के प्रसिद्ध खिलाडियों के जौहर देखने को मिलेगें। उन्होंने बताया कि इस विश्व कप कब्बडी का उद्घाटनी समागम 1 दिसम्बर 2012 को बठिंडा में होगा और इसके मुख्य अतिथि पंजाब के मुख्य मंत्री स. प्रकाश सिंह बादल होंगें। इसी प्रकार समाप्ति समागम और पुरूषों के फाईनल मुकाबले मुख्य मेहमान पाक पंजाब के मुख्यमंत्री मियां मुहम्मद शाहबाज़ शरीफ होंगें जो विजेताओंको ईनाम बाँटने की रस्म भी अदा करेंगें इस टूर्नामैंट के सैमिफाईनल 12 नवम्बर को बठिंडा में होंगें। सैमिफाईनल में हारने वाली टीमें तीसरे और चौथे स्थान के मुकाबले और महिलाओं का फाईनल 13 दिसम्बर को जालन्धर में होगा।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उदघाटनी समारोह में बालीवुड के प्रसिद्ध सितारे अक्षय कुमार दर्शको के आकर्षण का केन्द्र बनेगे और पंजाब के लोगों को लुधियानामें होने वाले समाप्ति समारोह के लिए अभी इंतराज करना पडेगा।स. बादल ने बताया कि महिलाओं के वर्ग में इस टूर्नामेंट की ईनामी राशि को दुगना कर दिया गया है जबकि पुरूष वर्ग में विजेता टीम को 2 करोड़ रूपये मिलेगे इसके अतिक्ति दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमश1 करोड़ औेर 51 लाख रूपये ईनाम के रूप में मिलेंगें। इसी प्रकार महिला वर्ग की चैम्पियन टी मो पिछले वर्ष मिले 25 लाख रूपये की बजाए इस बारे 51 लाख रूपये मिलेगे जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमश 15 लाख औेर 10 लाख रूपये से बढाकर31 लाख और 21 लाख रूपये कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त पुरूषों के फाईनल मैच के सर्वोत्तम धावी और सर्वोत्तम जाफी को एक-एक ट्रेैक्टर ईनाम के रूप में देने का निर्णय किया है। कबडडी को नशा मुक्त करवाने के अपने निश्चय को दोहराते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होने तीसरे विश्व कप कबडडी में डोप टैस्टों को सख्ती से लागू करने के निर्देशदिये है और विश्वकप दौरान राष्ट्रीय डोपविरोधी एंजेसी (नाडा)द्वारा खिलाडियों के डोप टैस्ट करवाए जाएगें उन्होने बताया कि डोप टेस्ट में दोषी पाए जाने वाले खिलाडी पर जहां 2 वर्ष की पंाबदी लगेगी वही ईनामी राशिमें भी कटौती होगी।
इस अवसर पर तीसरे विश्व कप कबडडी के मासकट जंाबाज को जारी करते हुये स. बादल ने कहा कि यह मासकट उच्ची सोच ,उंचा परवाज़,सच्ची सुची ख्ेाल भावना और नशों विरूद्ध मुहिम का प्रतीक है। उन्होने कहा कि उनको इस बात की खुशी है कि कबडडी के लोकप्रिय होने के साथ साथ ग्रामीण नवयुवकों ने इस खेल परअपना ध्यान केन्द्रीत करते हुये इसको अपना पेशा बनाने के लिए भी यत्न आंरभ कर दिये है। स. बादल ने कहा कि डेनमार्क द्वारा पहले ही सरकारी मान्यता दे दी गई है और वह विश्व कप के लिए अपनी टीम भेज रहा है। उन्होने बताया कि डेनमार्क द्वारा चौथे विश्व कप की मेजबानी की भी पेशकस की गई है उन्होने बताया कि अंतराष्टीय ओलपिक कमेटी के डायरैक्टर (खेलें)द्वारा एक पत्र भेज कर इस रिवायती खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए शुभकामनाए दी गई है उन्होने कहा कि उनको इस बात की खुशी है कि कबडडी को अंतराष्ट्रीय मान्यता मिलनी शुरू हो गई है और अब वह समय दूर नही जब इसको एशियाई और ओलपिंक खेलों में शामिल किया जाएगा।स. बादल ने कहा कि पुरूषों के वर्ग के टीमों को चार पूलों मेंबांटा गया है पूल ए में भारत,इंगलैड,अफगानस्तिान और डेनमार्क,पूल बी में कनाडा,न्यूजीलैड,श्रीलंका और नार्वे,पूल सी में पाकिस्तान,सीरिया लियोन,स्काटलैंड और इटली जबकि पूल डी में अर्जनटीना,अमेरिका,ईरान और कीनिया की टीमें होगी इसी प्रकार महिलाओं के वर्ग में भारत,कनाडा और डेनमार्क पूल ए में जबकि इंगलैड तुर्कनिस्तान,अमेरिका और मलेशिया की टीमों को पूल बी में रखा गया है।विभ्न खेल स्टेडियमों में मुकाबलों का विवरण देते हुये स. बादल ने कहा कि 2 दिसंबर को पटियाला में शाम 6 बजे से इंगलैड बनाम डेनमार्क, न्यूजीलैड बनाम नार्वे और भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले होगे। तीन दिसंबर को होशियारपुर में दोपहर 1 बजे से अर्जनटीना बनाम ईरान ,स्काटलैड बनाम ईटली और पाकिस्तान बनाम सीरीया लियोन मैच होगे चार दिसंबर को अमृतसर में शाम 6:30 बजे से अर्जनटीना बनाम अमेरिका , ईरान बनाम कीनिया और पाकिस्तान बनाम स्काटलेड,5 दिसंबर को दोदा (श्री मुक्तसर साहिब)दोपहर 1 बजे स अफगानिस्तान बनाम डेनमार्क, कनाडा बनाम डेनमार्क (महिलाए)श्रीलंका बनाम नार्वे , 6 दिंसबर को संगरूर में दोपहर 1 बजे से इंगलेड बनाम अफगानिस्तान, भारत बनाम डेनमार्क(महिलाए)तुर्कमेनिस्तान बनाम अमेरिका(महिलाए) और कनाडा बनाम श्रीलंका, 7 दिसंबर को रूपनगर दोपहर 1 बजे से अर्जनटीना बनाम कीनिया,अमेरिका बनाम मलेशिया, महिलाए और ईरान बनाम अमेरिका, 8 दिसंबर को चोहला साहिब,तरनतारन में दोपहर 1 बजे से सीअरा लियोन बनाम स्काटलेैड,इंगलैड बनाम अमेरिका (महिलाए), पाकिस्तान बनाम इटली, 9 दिसंबर को फाजिल्का में 12:30 बजे से कनाडा बनाम न्यूजीलैड,इंगलैड बनाम मलेशिया(महिलाए) ,भारत बनाम कनाडा(महिलाए) और भारत बनाम इंगलेड, 10 दिसंबर को गुरदासपुर में सांय 6:30 बजे से सीअरा लियोन बनाम इटली, इगंलैड बनाम तुर्कमेनिस्तान(महिलाए) और कीनिया बनाम अमेरिका ,11 दिंसबर को मानसा में दोपहर 12:30 से कनाडा बनाम नार्वे, न्यूजीलैड बनाम श्रीलंका, तुर्कमेनिस्तान मलेशिया(महिलाए) और भारत बनाम डेनमार्क मुकाबले होगें।उन्होने बताया पूल ए और डी की विजेता और पूल सी और बी की विजेता टीमों के बीच 12 दिंसबर को बठिँडा में सेमीफाईनल खेले जाएगें और महिलाओं के सेमीफाईनल खेले जाएगेंं उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पुरूषों के वर्ग के तीसरे और चौथे स्थान के लिए 13 दिसंबर को जांलधर में मुकाबले होगे जबकि इसी दिन शाम 8:30 बजे महिलाओ के वर्ग के तीसरे और चौथे स्थान का मेच और फाईनल भी होगा। स. बादल ने बताया कि पुरूषों के वर्ग का फाईनल मुकाबला 15 दिसंबर को लुधियाना में समाप्ति समारोह दौरान होगा। उन्होने कहा कि दोनो वर्र्गो मे मैच लीग कम नाक आउट आधार पर खेले जाएगें उन्होने कहाकि पुरूषों के वर्गो में प्रत्येक पूल की एक विजेता टीम सेमीफाईनल खेलेगी और पी टी सी चैनल द्वारा इस विश्वकप के उदघाटनी और समाप्ति समागमो के अतिरिक्त मैचों के मुकाबलों को सीधा प्रसारण किया जाएगा।इस विश्व कप की प्रबन्धकीय कमेटी के पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल मुख्य सरप्रस्त हैं जबकि उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल चेयरमैन हैं। इसके अतिरिक्त राज्य सभा सदस्य स. बलविन्द्र सिंह भूंदड़, शिक्षा मंत्री स. सिकन्दर सिंह मलूका और सूचना एवं लोक सम्पर्क मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया सीनियर वायस चेयरमैन और मुख्य संसदीय सचिव श्री पवन कुमार टीनू और विधायक स. प्रगट सिंह वायस चेयरमैन जबकि श्री शिव दुलार सिंह ढिल्लों, पीसीएस डायरैक्टर खेलें इसके प्रबन्धकीय सचिव बनाये गये हैं।प्रबन्धकीय कमेटी के सीनियर वायस चेयरमैन स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बड़े स्तर पर उत्साहित करके नवयुवक शक्ति को सही दिशा देने के लिए पूरी तरह तत्पर है। इस दिशा में एक नई परिणाम मुखी खेल नीति भी राज्य के अन्दर लागू की गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल की योग्य नेतृत्व अधीन राज्य सरकार ने 150 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत से राज्य के अन्दर उच्च कोटी का खेल बुनियादी ढांचा मुहेैया करवाया है। बठिंडा, मोहाली, फरीदकोट और स्पोर्टस स्कूल घूद्दा(बठिंडा) में 75 करोड़ रूपये की लागत से 4 नये हाकी स्टेडियम बनाये गये है जबकि लुधियाना, जालन्धर और अमृतसर में 3 हाकी स्टेडियमों का 25 करोड़ रूपये की लागत से नवीनीकरण किया गया है। इसी प्रकार 50 करोड़ रूपये की लागत से 7 नये बहुउद्धेशीय स्टेडियम बठिंडा, मानसा, संगरूर, जालन्धर, होशियारपुर,गुरदासपुर और अमृतसर में बनाये गये हैं। स्पोर्टस स्कूल घूद्दा (बठिंडा) में एक नया सिंनथैटिक अथलैटिक ट्रैक बिछाया गया है। लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम को 3 करोड़ रूपये की लागत से अपडेट किया गया है जबकि 2.5 करोड़ की लागत से बर्लिंटन पार्क जालन्धर में अंतराष्ट्रीय स्तर का होस्टल बनाया गया है।
ग्रामीण लोगों के कब्बडी प्रति जनून ओर इस खेल की लोकप्रियता सम्बन्धी बात करते हुए स. मजीठिया ने कहा कि इस खेल को राज्य की खेल दर्जाबंदी नीति, महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड नीति और नगद अवार्ड नीति में शामिल किया गया है।
इस अवसर पर स. मजीठिया ने कहा कि इस कब्बडी महाकुम्भ के रंगारंग उद्घाटनी ओर समाप्ति समागमों की योजनाबंदी की गई है और इस अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिम्मा विश्व प्रसिद्ध इवैंट मैनेजमैंट कम्पनी ‘विज़क्राफ्ट इंटरनैशनल एंटरटेनमैंट प्राईवेट लिम. मुम्बई को सौंपा गया है।श्री पीएस औजला आईएएस सचिव खेलें ओैर कार्यकारी सदस्य प्रबन्धकीय कमेटी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय इवैंट को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए हर प्रकार के यत्न किये जा रहे हैं। इसलिए एक एंटी डोप कमेटी का गठन किया गया है जो विश्व कप कब्बडी के पहले और पीछे एंटी डोपिंग मामलों की देखरेख करेगी और इसकी समाप्ति पर प्रबन्धकीय कमेटी को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए इस इवैंट के मैच राज्य में 13 भिन्न-भिन्न स्थानों पर करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सैमिफाईनल, फाईनल, उद्घाटनी और समाप्ति समागम और बठिंडा, जालन्धर, गुरदासपुर, अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में होने वाले मैच फल्लड लाईटों के नीचे करवाए जाएंगें।
उन्होंने यह भी बताया कि इस विश्व कप में भाग लेने वाली सभी टीमों की सुविधा के लिए हर टीम के साथ पंजाब के खेल विभाग द्वारा दो-दो तालमेल अधिकारी तैनात किये गये हैं। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब के चोटी के लोक गायक, हास्स रस कलाकार और अन्य कलाकार हर मुकाबले वाले स्थान पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगें। श्री ओैजला ने कहा कि हम इस महा मुकाबले के संचालन में उच्च मापदण्ड कायम करेंगे। सभी हिस्सा लेने वाली टीमें और उनके साथ आने वाले अधिकारियों को हर सहूलत देने के लिए यत्न किये जा रहे हैं।भारतीय टीमों के चुनाव सम्बन्धी एक चुनाव कमेटी का गठन अन्तर्राष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी श्री शिवदेव सिंह के नेतृत्व अधीन किया गया है जिस द्वारा पुरूषों और महिलाओं की टीमों के लिए क्रमवार 51 और 31 संभावी खिलाडिय़ों के चुनाव करने के उपरान्त सिखलाई कैंप बठिंडा और लुधियाना में चल रहे हैं। इससे पहले चुनाव कमेटी द्वारा पुरूषों की टीम के लिए 25 सितम्बर और महिलाओं की टीम के लिए 19 नवम्बर को चुनाव ट्राईल करवाए गये थे।