Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026: मोहाली सिलिकॉन वैली के रूप में विकसित होने की राह पर: संजीव अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री की ओर से कालकट भवन में दक्षिण कोरिया के पेंगयो टेक्नो वैली की तर्ज पर नए स्टार्ट-अप हब की घोषणा

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 11:10 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मोहाली तेजी से एक बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप हब के रूप में उभर रहा है। यह प्रकटीकरण उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय के कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने यहां प्रगतिशील पंजाब सम्मेलन के दौरान किया। 

उन्होंने कहा कि मोहाली “सिलिकॉन वैली” के रूप में तेजी से विकसित होने की राह पर है। प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में प्रगतिशील पंजाब सम्मेलन 2026 के पहले दिन “ब्रांड मोहाली” विषय पर हुई उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोहाली अब सिर्फ एक सैटेलाइट शहर नहीं, बल्कि यह वैश्विक टेक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप मुकाम के रूप में विकसित हो रहा है।

मंत्री संजीव अरोड़ा ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार द्वारा कालकट भवन में समर्पित स्टार्ट-अप हब बनाया जा रहा है, जो दक्षिण कोरिया के विश्व प्रसिद्ध पेंगयो टेक्नो वैली की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जैसे दक्षिण कोरिया के पास अपनी सिलिकॉन वैली है, उसी तरह पंजाब के पास भी जल्द ही मोहाली में अपना स्टार्ट-अप हब होगा, जिसके बारे में मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है।”

नई औद्योगिक नीति की खूबियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली सुधार इस रणनीति का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, “हमने आईटी कंपनियों और डेटा सेंटर्स को कमर्शियल बिजली दरों से औद्योगिक दरों के अधीन लाया है। इससे मोहाली की आईटी कंपनियों को देश भर में सबसे सस्ती बिजली मिलेगी।”

उन्होंने कर्मचारियों के लिए दी जा रही सब्सिडियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईटी कंपनियों को प्रति कर्मचारी प्रति माह 5,000 रुपए और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) के लिए 7,000 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा छोटे और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए योग्यता की शर्तें भी कम की गई हैं।

सत्र के दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा ने बढ़ती बुनियादी ढांचागत जरूरतों के बारे में बोलते हुए हॉस्पिटैलिटी, आईटी, शिक्षा तथा मेडिकल क्षेत्रों के दिग्गजों को संबोधित किया। उन्होंने हाल ही में मोहाली कन्वेंशन सेंटर की नीलामी और इंफोसिस सेंटर के खुलने को शहर के विस्तार के मील के पत्थर के रूप में दर्शाते हुए कहा कि मोहाली सिर्फ कारोबार के लिए ही नहीं, बल्कि डेस्टिनेशन वेडिंग्स और अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंसों के लिए भी एक महत्वपूर्ण शहर के रूप में उभर रहा है, क्योंकि यह पहाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक है।

आईटी टैलेंट पूल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबी वैश्विक टेक्निकल हब्स जैसे सिलिकॉन वैली में कार्यरत मानव संसाधन का बड़ा हिस्सा बनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मोहाली में निवेश करके कंपनियां टॉप 1 प्रतिशत पंजाबी प्रतिभा को नौकरी पर रख सकती हैं, जो अपनी जड़ों और संस्कृति के नजदीक रहना पसंद करते हैं, जिससे अन्य टेक्निकल सेंटर्स की तुलना में बहुत कम नौकरी छोड़ने की दर सुनिश्चित की जा सकती है।

स्वास्थ्य देखभाल के बारे में बात करते हुए मंत्री ने स्थानीय मेडिकल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया, जिसमें अस्पताल के बुनियादी ढांचे में 900 करोड़ रुपए का निवेश शामिल है। उन्होंने निजी उद्यमियों से आम आदमी के लिए “किफायती स्वास्थ्य देखभाल” पर ध्यान देने की अपील भी की।

हवाई संपर्कों के बारे में मंत्री ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंधकों के साथ हुई हालिया चर्चाओं के बारे में जानकारी साझा की और कहा कि बेशक विमानों की कमी एक वैश्विक चुनौती है, लेकिन राज्य मोहाली के विकास की रफ्तार के साथ कदम मिलाते हुए और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कोशिश कर रहा है। इससे पहले, हाउसिंग और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग ने बताया कि पिछले एक साल के दौरान मोहाली में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की जमीन की नीलामी हो चुकी है। 

उन्होंने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए 7,000 एकड़ और जमीन हासिल करने की योजना भी बनाई गई है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य मोहाली को एशिया के नक्शे पर लाना है।” सत्र के दौरान चर्चा में भाग लेने वालों में विशेष तौर पर आईटीसी होटल्स लिमिटेड के चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर भास्कर बरूआह, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के फाउंडिंग वाइस चांसलर डॉ. रुद्र प्रताप, फोर्टिस हेल्थकेयर के रीजनल सीओओ आशीष भाटिया, नेटस्मार्ट्ज के को-फाउंडर और सीईओ मनीपाल धारीवाल तथा टीटी कंसल्टेंट्स, एक्सएलस्काउट के फाउंडर जितिन तलवार शामिल थे, जबकि बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के एमडीपी सत्र के मॉडरेटर थे। 

इस मौके पर पंजाब डेवलपमेंट कमीशन की वाइस चेयरपर्सन सीमा बंसल भी मौजूद थी।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Progressive Punjab Investors Summit 2026 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit , PPIS 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD