Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इम्तियाज अली की दूसरी फिल्म से और 'चमकीला' होगा दिलजीत दोसांझ का करियर

Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 16:15 IST

पंजाबी अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ के गानों के दीवानों की कमी नहीं है और वे धीरे-धीरे ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं। इसी के इतर, उनका एक्टिंग करियर थोड़ा धीमा है। सिंगर बॉलीवुड और क्षेत्रीय पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं लेकिन बतौर मुख्य अभिनेता सफलता कम मिली है। ऐसे में इम्तियाज अली की दूसरी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' से दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं कि इस फिल्म के जरिए पर्दे पर अभिनय की अनोखी क्षमता देखने को मिल सकेगी।

इम्तियाज अली की दूसरी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर आज ही रिलीज हुआ है, जिसमें दिलजीत की आवाज और स्टोरीटेलिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनकी आवाज में एक रूहानियत और हर सीन में प्यार की तड़प देखने मिल रही है, जिसे वे खुद भी महसूस कर पा रहे हैं। फिल्म में शरवरी और वेदांग रैना भी है लेकिन हर किरदार की एक अनोखी कहानी है। 

दिलजीत दोसांझ ने कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है, जिसमें जट्ट एंड जूलिएट, जिहने मेरा दिल लुटया, अम्बरसरिया, जोड़ी, और फिलौरी शामिल है लेकिन इम्तियाज अली मोहब्बत को नया आयाम देने के लिए जाने जाते हैं। निर्देशक 'जब मी मेट', 'लव आजकल', 'रॉकस्टार' और 'लैला-मंजनू' जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सिंगर का फिल्मी करियर इम्तियाज अली की वजह से और अधिक चमकीला हो सकता है।

इससे पहले दोनों ने 'अमर सिंह चमकीला' नाम की फिल्म भी की थी। अमर सिंह चमकीला एक बायोपिक थी और लोक गायक अमर सिंह चमकीला के जीवन के संघर्ष, सक्सेस, और हत्या पर आधारित थी। फिल्म को सीधा ओटीटी पर रिलीज किया गया और फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ा। अमर सिंह चमकीला की पहली पत्नी गुरमेल कौर और उनकी बेटी अमनदीप ने फिल्म पर असंतोष जताया।

हालांकि फिल्म विवादों के बाद भी अभिनेता को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था लेकिन अभिनेता अवॉर्ड लेने से चूक गए। 

अब दर्शकों को दोबारा इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ के सहयोग से पर्दे पर 'मैं वापस आऊंगा' के जरिए भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय पनप रही लवस्टोरी देखने को मिलेगी, जिसमें प्यार और तड़प दोनों हैं। फिल्म की पहली झलक ही बहुत प्रॉमिसिंग है और ऐसे में दिलजीत दोसांझ को सिनेमा में एक गंभीर अभिनेता के तौर पर खुद को साबित करने में मदद मिलेगी।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sharvari , Vedang Raina , Main Vaapas Aaunga , Imtiaz Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD