Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

झारखंड पुलिस का बेड़ा हुआ और मजबूत, हेमंत सोरेन ने 1485 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha
Hemant Soren
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 15:27 IST

झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को हाईटेक बनाने और राज्य में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को सरकार के स्तर पर एक बड़ी पहल हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा परिसर से पुलिस बेड़े के लिए 1485 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आवंटित किए गए कुल 1485 वाहनों में 636 चार पहिया पेट्रोलिंग वाहन (महिंद्रा बोलेरो बीएस-6 मॉडल) और 849 दो पहिया वाहन शामिल हैं।

सरकार ने कुल 1255 पेट्रोलिंग और 1697 दो पहिया वाहनों की स्वीकृति दी है, जिसके पहले चरण का वितरण आज संपन्न हुआ। वितरित की गई 636 बोलेरो में से 614 गाड़ियां सीधे अलग-अलग जिलों को भेजी गई हैं, जबकि शेष वाहन क्यूआरटी और अन्य विशेष इकाइयों को सौंपे गए हैं। पुलिस मुख्यालय का दावा है कि इस पहल से शहरी और ग्रामीण इलाकों में गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने में बड़ी मदद मिलेगी।

वाहनों के वितरण के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए 12 नए अत्याधुनिक थाना भवनों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। ये हाईटेक थाने हजारीबाग, बोकारो, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, रांची, दुमका और चतरा जिले में बनाए जाएंगे। इन थानों की विशेषता यह होगी कि एक ही भवन के भीतर चार विशेष पुलिस स्टेशन संचालित होंगे, जिससे आम जनता को विभिन्न प्रकार की शिकायतों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस का आधुनिकीकरण सरकार की प्राथमिकता है ताकि जनता को भयमुक्त वातावरण मिल सके। संसाधनों की कमी को दूर कर पुलिस बल को तकनीकी और साजो-सामान के स्तर पर सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मुख्यालय के आला अफसर भी मौजूद थे। 

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD