Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

रोहित शर्मा, विराट कोहली की लोकप्रियता का असर, बढ़ सकती है वनडे मैचों की संख्या

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rohit Sharma
Virat Kohli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 15:27 IST

भारतीय क्रिकेट टीम का 2026 में शेड्यूल बेहद व्यस्त है। बीसीसीआई इसे और व्यस्त बनाने पर विचार कर रही है। वनडे विश्व कप 2027 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे मैचों की संख्या बढ़ सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कई दूसरे क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से पूर्व निर्धारित वनडे दौरों में मैचों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है।

अनुरोध करने वाले बोर्ड में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका शामिल हैं। अतिरिक्त वनडे मैच से इन क्रिकेट बोर्डों को आर्थिक फायदा होगा। वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध करने की वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं। दोनों ही दिग्गज भारतीय बल्लेबाज अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं। दोनों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी लोकप्रियता है।

अगर वनडे मैच ज्यादा होंगे तो रोहित और विराट को ज्यादा खेलने का मौका मिलेगा और इसका फायदा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका जैसे क्रिकेट बोर्ड को होगा। रोहित और विराट की वजह से दर्शकों की क्षमता में वृद्धि होनी है। रोहित और विराट सिर्फ वनडे खेलते हैं। इसलिए भी दर्शक ज्यादा से ज्यादा उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में ही तीन वनडे और 5 टी20 होने हैं, लेकिन इसमें बदलाव भी हो सकता है क्योंकि शर्मा और कोहली अपने लंबे करियर में शायद आखिरी बार इंग्लैंड जाएंगे। शेड्यूल में बदलाव करते हुए दो और वनडे जोड़े जा सकते हैं। हालांकि, इस पर स्थिति फिलहाल साफ नहीं है। अगस्त में, इंडिया श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयार है, जिसमें से एक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में डे-नाइट मैच हो सकता है।

हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, बीसीसीआई के साथ साथ शेड्यूल में व्हाइट-बॉल गेम्स जोड़ने के लिए बातचीत कर रहा है। बांग्लादेश और यूएई में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज को लेकर अनिश्चितता के कारण, भारत इस दौरान अतिरिक्त मैच चाह सकता है। आयरलैंड सीरीज के मैच फिलहाल तय नहीं हैं।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD