Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

पवन सिंह ने संजना सिंह को दिया धक्का, रिलीज से पहले 'करब ना गुलामी' गाने ने बढ़ाया सस्पेंस

Pawan Singh
Pawan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 12:24 IST

भोजपुरी संगीत की दुनिया में सिंगर और एक्टर पवन सिंह का बोलबाला बना रहता है। अक्सर उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा देते हैं। यही वजह है कि जब भी उनका कोई नया गाना आने वाला होता है तो फैंस के बीच पहले से ही उत्सुकता बढ़ जाती है। इन दिनों पवन सिंह का नया गाना 'करब ना गुलामी' खूब चर्चा में है और दर्शक इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर इस गाने की एक छोटी सी झलक साझा की, साथ ही गाने की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है। पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर गाने की एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की और बताया कि गाना 13 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। क्लिप में कुछ ऐसे पल नजर आए हैं, जो दर्शकों को कहानी को हल्का सा समझाते हैं।

वीडियो की शुरुआत में पवन सिंह कार से घर पहुंचते हुए दिखाई देते हैं। घर आने के बाद वहां मौजूद संगीता उनसे फिल्म देखने जाने की इच्छा जाहिर करती हैं। हालांकि, पवन सिंह उस समय उनकी बात को नजरअंदाज कर देते हैं। यही बात संगीता को खल जाती है और वह उनसे नाराज हो जाती हैं। इसके बाद वीडियो में दोनों के बीच रुठने और मनाने का सिलसिला देखने को मिलता है।

पवन सिंह उन्हें मनाने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन जब संगीता नहीं मानतीं, तो वह हल्के गुस्से में उन्हें धक्का देते हुए भी दिखाई देते हैं। वीडियो में दोनों का डांस भी दिखाया गया है। गाने में पवन सिंह और संजना सिंह की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। वीडियो में उनके एक्सप्रेशन, डांस मूव्स और रुठने-मनाने वाले पल गाने की कहानी को मजेदार अंदाज में पेश करते हैं।

गाने की बात करें तो इसे खुद पवन सिंह ने मशहूर भोजपुरी गायिका शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। पवन सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी भोजपुरी संगीत जगत में काफी लोकप्रिय मानी जाती है। जब भी दोनों की आवाज किसी गाने में साथ आती है तो वह गाना अक्सर दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो जाता है। वहीं, इस गाने के बोल शुभम सिग्रीवाल ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत सरगम आकाश ने तैयार किया है। वहीं, कोरियोग्राफर सनी सोनकर ने डांस तैयार किया है।

 

Tags: Bhojpuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD