Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स की नई जर्सी लॉन्च, जानिए क्या है खासियत?

Punjab Kings
Punjab Kings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 12:21 IST

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिससे पहले पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने अपनी मैच जर्सी लॉन्च कर दी है। इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने एक नया डिजाइन चुना है, जिसमें लाल और नीले रंग शामिल हैं। पंजाब किंग्स की नई जर्सी के बीच में एक शेर का डिजाइन है, जो कपड़े पर आगे बढ़ते हुए हीरे के आकार के पैटर्न में बदल जाता है।

फ्रेंचाइजी ने कहा, "शेर सहज प्रवृत्ति, आक्रामकता और रॉ टैलेंट का प्रतीक है, जबकि हीरे यह दर्शाते हैं कि वही प्रतिभा तैयारी, उच्च प्रदर्शन प्रणाली और शीर्ष स्तर की प्रतिस्पर्धा के दबाव से तराशकर क्या बन जाती है।" पंजाब किंग्स की कमान भारत के वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। पिछले सीजन रिकी पोंटिंग की कोचिंग में यह टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ फाइनल मैच गंवाकर रनर-अप रही थी।

इससे पहले, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने अपनी आईपीएल 2026 जर्सी लॉन्च की थीं। पंजाब की टीम 31 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस टीम का पहला मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात जायंट्स से होगा।

इसके बाद पंजाब की टीम 3 अप्रैल को चेन्नई जाएगी, जहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स कोलकाता जाएगी, जहां उसके सामने ईडन गार्डन्स के मैदान पर तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) होगी। इसके बाद पंजाब किंग्स घर लौटकर 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से 11 अप्रैल को भिड़ेगी।

फ्रेंचाइजी ने 16-20 जनवरी तक उदयपुर में पांच दिन के प्री-सीजन कैंप के साथ अपनी आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू की थीं। इसके बाद पंजाब किंग्स ने 8-14 फरवरी तक अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में एक ट्रेनिंग कैंप लगाया था। अभी तक, वे धर्मशाला में एक और प्री-सीजन कैंप लगा रहे हैं, जो आईपीएल 2026 के लिए उनका दूसरा होम वेन्यू है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , Punjab Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD