Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

आईपीएल 2026 : पहले फेज का शेड्यूल जारी, जानिए कब-कब मैदान पर नजर आएगी आपकी पसंदीदा टीम?

Indian Premier League
Indian Premier League
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 13:10 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले फेज का शेड्यूल अनाउंस कर दिया, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेला जाएगा। बीसीसीआई ने कहा, "इस दौरान तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।

बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार की बनाई एक्सपर्ट कमिटी से मंजूरी मिलने पर ही होंगे। कमिटी 13 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की मीटिंग और इंस्पेक्शन करेगी, जिसके दौरान आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी के लिए स्टेडियम की तैयारी का अंदाजा लगाने के लिए मैच-डे के इंतजामों का पूरा मॉक डेमोंस्ट्रेशन किया जाएगा।"

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का 19वां संस्करण डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबले के साथ शुरू होगा। पहले फेज में कुल 20 मैच 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।

इस दौरान, टूर्नामेंट में चार डबल-हेडर होंगे, जिसमें दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे। शनिवार को शुरुआती मुकाबले के बाद, मुंबई इंडियंस रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। सीजन का पहला डबल-हेडर 4 अप्रैल को होगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।

इसके बाद गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। राजस्थान रॉयल्स अपना घरेलू कैंपेन गुवाहाटी से शुरू करेगी, जहां वे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को होस्ट करेंगे। वहीं, पंजाब किंग्स अपने शुरुआती घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेलेगी।

28 मार्च से 12 मार्च तक का शेड्यूल:

28 मार्च, शनिवार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30, बेंगलुरु)

29 मार्च, रविवार: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (शाम 7:30, मुंबई)

30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (शाम 7:30, गुवाहाटी)

31 मार्च: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (शाम 7:30, मुल्लानपुर)

1 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7:30, लखनऊ)

2 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (शाम 7:30, कोलकाता)

3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (शाम 7:30, चेन्नई)

4 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दोपहर 3:30, दिल्ली)

4 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (7:30 बजे, अहमदाबाद)

5 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (दोपहर 3:30, हैदराबाद)

5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (शाम 7:30, बेंगलुरु)

6 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (शाम 7:30, कोलकाता)

7 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (शाम 7:30, गुवाहाटी)

8 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स (शाम 7:30, दिल्ली)

9 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (शाम 7:30, कोलकाता)

10 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (शाम 7:30, गुवाहाटी)

11 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (दोपहर 3:30, मुल्लानपुर)

11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7:30, चेन्नई)

12 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स (दोपहर 3:30, लखनऊ)

12 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (शाम 7:30, मुंबई)

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , RCB , Sunrisers Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD