Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कुलजीत सिंह रंधावा ने विधानसभा में सुखना चो बलटाना और मुबारकपुर पुलों के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया

संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पुलों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर तय समय में पूरा किया जाए : विधायक रंधावा

Kuljit Singh Randhawa, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Dera Bassi, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 12:02 IST

डेराबस्सी हलके के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ईटीओ के ध्यान में सुखना चो बलटाना (ज़ीरकपुर) और मुबारकपुर में काजवे की जगह ऊँचे पुलों के निर्माण कार्य में हो रही देरी का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस कारण के हो रही देरी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

इसलिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पुलों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कर निर्धारित समय में पूरा किया जाए। लोक निर्माण मंत्री द्वारा दिए गए जवाब में बताया गया कि सुखना चो बलटाना (ज़ीरकपुर) पर पुल के निर्माण के लिए नगर काउंसिल ज़ीरकपुर द्वारा 11 मार्च 2025 को 592.66 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई थी। 

यह कार्य 23 जुलाई 2025 को 503 लाख रुपये की लागत से 12 महीनों की अवधि के लिए एजेंसी को अलॉट किया गया था। लेकिन बाद में जल संसाधन विभाग द्वारा पुल की लंबाई और ड्रॉइंग में बदलाव करने के निर्देश जारी किए गए, जिसके कारण ड्रॉइंग को दोबारा संशोधित करना पड़ा और कार्य में देरी हुई।

मंत्री ने बताया कि वर्तमान में पुल तक पहुंचने वाले रास्ते के दोनों ओर रिटेनिंग वॉल का काम जारी है और संशोधित ड्रॉइंग के अनुसार बलटाना में पुल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2026 से पहले पूरा होने की संभावना है। इसके अलावा मुबारकपुर में ऊँचे पुल के निर्माण के लिए 17 जून 2025 को 2948.60 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी जारी की गई है और इस कार्य के लिए टेंडर की तकनीकी और वित्तीय बोली खोल दी गई है। 

मौजूदा काजवे जिस जमीन पर बना हुआ है वह निजी मालिकों की है, इसलिए उसे सरकारी जमीन से बदलना आवश्यक है। इस संबंध में गांव मुबारकपुर और मीरपुर की कुल 24 कनाल 9 मरले जमीन को गांव सुंदरां में राज्य सरकार की जमीन से बदलने की प्रक्रिया जारी है और यह मामला 9 जनवरी 2026 को डिप्टी कमिश्नर एस.ए.एस. नगर को भेजा गया है।

मंत्री ने कहा कि जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुबारकपुर में पुल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और इसे कुछ ही महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Dera Bassi , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD