Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिवप्रताप शुक्ला ने तेलंगाना के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली

A Revanth Reddy, Anumula Revanth Reddy, Revanth Reddy, Telangana, Chief Minister of Telangana, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Shiv Pratap Shukla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 15:21 IST

शिव प्रताप शुक्ला ने बुधवार को तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपारेश कुमार ने राजभवन में आयोजित समारोह में शिवप्रताप शुक्ला को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शुक्ला ने तेलुगु में शपथ ली जिससे वहां मौजूद सभी लोग चकित रह गए।

मुख्यमंत्री ए. रेवंथ रेड्डी, उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का, राज्य के मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार, विधान परिषद के अध्यक्ष गुथा सुखेंदर रेड्डी ने समारोह में भाग लिया। इसे दौरान हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बंदरु दत्तात्रेय, राज्य कांग्रेस प्रमुख महेश कुमार गौड़, राज्य भाजपा अध्यक्ष रामचंदर राव, मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव, डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

16 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र के साथ नए राज्यपाल उसी दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। शिवप्रताप शुक्ला मंगलवार को हैदराबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने उनका राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सप्ताह शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया था।

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में सेवा दे रहे शुक्ला, जिश्नु देव वर्मा का स्थान लेंगे, जिन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वर्मा ने 31 जुलाई, 2024 को तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में पद संभाला था। शिवप्रताप शुक्ला तेलंगाना के चौथे राज्यपाल हैं, जिसे 2014 में एक अलग राज्य के रूप में बनाया गया था। उन्होंने 18 फरवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।

1 अप्रैल 1952 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर गांव में जन्मे शुक्ला ने अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव रखा। वह 1983 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। उन्हें पहली बार 1989 में गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से चुना गया। उन्हें 1991 में पुनः निर्वाचित किया गया और उत्तर प्रदेश की  भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। 

1996 में चौथी बार विधानसभा में निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह की सरकारों में कारागार, कानून और न्याय व ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने कर्तव्य निभाए। 2016 में उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुना गया और 2017 में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। उन्होंने 4 जुलाई 2022 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में सेवा दी।  

 

Tags: A Revanth Reddy , Anumula Revanth Reddy , Revanth Reddy , Telangana , Chief Minister of Telangana , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Shiv Pratap Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD