Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

'अच्छा खाना खाऊंगा और आराम करूंगा', सूर्यकुमार ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद का बताया प्लान

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 12:39 IST

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप को रिकॉर्ड तीसरी बार अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। भारतीय टीम को चैंपियन बनाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार का कहना है कि वह अब अच्छा खाना खाएंगे और आराम करेंगे। 

सूर्यकुमार भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे कप्तान हैं। सूर्या ने कहा कि उनका अभी का फिलहाल प्लान यह है कि वह घर लौटेंगे, कुछ अच्छा खाएंगे, और आने वाली चुनौतियों पर ध्यान देने से पहले जरूरी आराम करेंगे। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बना। 

टीम की इस कामयाबी पर मुंबई में अपने घर के बाहर पत्रकारों के साथ बात करते हुए सूर्या ने कहा कि यह जीत जितनी फैंस की है, उतनी ही खिलाड़ियों की भी है। "आप लोगों ने भी हमारे साथ बराबर जश्न मनाया। आप सभी को बधाई। भारत में वर्ल्ड कप जीतना बहुत खास है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत सारे लोगों का सपोर्ट और दुआएं थीं।"

भारत के कप्तान ने इस खास पल को अपने परिवार, खासकर अपने माता-पिता, के साथ शेयर करने के बारे में भी बात की, जो सेलिब्रेशन का हिस्सा थे। "जब हम जीते तो वह मेरे साथ थे। वापस लौटने के बाद भी मैंने उनसे बात की। अब हम कुछ दिनों तक शांति से साथ बैठेंगे और आराम से बात करेंगे।" सूर्यकुमार ने बताया कि टीम पहले से ही 2028 के समर ओलंपिक में इस खेल के डेब्यू के बारे में सोच रही है।

"100 प्रतिशत। टीम का अगला मकसद 2028 में भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतना है। इसके साथ ही उसी साल फिर से टी20 वर्ल्ड कप होगा, इसलिए हम टी20 विश्व कप जीत की हैट्रिक भी लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।"जश्न के दौरान भीड़ में सूर्या के नाम के नारे लगे। कप्तान ने कहा कि इससे उन्हें सचिन तेंदुलकर के लिए लगाए जाने वाले मशहूर नारों की याद आ गई। 

उन्होंने कहा कि 'सचिन सचिन' का नारा पूरी तरह से सही है। वह क्रिकेट के भगवान हैं। उन्होंने हमें रास्ता दिखाया। उन्होंने इतने सालों तक भारत के लिए क्रिकेट खेला। हालांकि, यह हमारे लिए भी बहुत खास एहसास था। वह मुंबई इंडियंस में हमारे साथ हैं, इसलिए हम उनसे बात करते रहते हैं। हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि हम अहमदाबाद में जीत दर्ज करने में सफल रहे।

हर कोई इस बात को जानता है कि अहमदाबाद में जीतना कितना जरूरी था।" सूर्यकुमार ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को श्रेय दिया। सूर्या ने कहा कि कप्तानी संभालने पर रोहित ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। सूर्या ने कहा कि रोहित की अगुवाई में हमने एक टीम के तौर पर साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता। 

सूर्यकुमार के अनुसार, 2024 और 2025 में आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को जीतने में भारतीय टीम को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि चैंपियन बनने के बाद सभी खिलाड़ियों ने एक साथ मिलकर अगले दिन सुबह 8 बजे तक जश्न मनाया।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD