Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

Indian Premier League
Indian Premier League
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 12:22 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18 सीजन खेले जा चुके हैं। इस लीग में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है और बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है। आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं।  

क्रिस गेल: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अलविदा कह चुके गेल ने इस टूर्नामेंट में खेले 142 मुकाबलों में कुल 357 छक्के लगाए हैं। गेल इस लीग में 6 सेंचुरी और 31 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है। उन्होंने 2013 में 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

रोहित शर्मा: आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने आईपीएल में खेले 272 मुकाबलों में कुल 302 छक्के लगाए हैं। रोहित आईपीएल में 2 शतक और 47 अर्धशतक लगा चुके हैं।

विराट कोहली: विराट कोहली 291 छक्कों के साथ आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। कोहली आईपीएल में 8 शतक और 63 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट के नाम है। कोहली ने 2016 में 152 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 973 रन बनाए थे।

एमएस धोनी: आईपीएल में छक्कों की बात हो और एमएस धोनी का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी चौथे नंबर पर हैं। धोनी ने आईपीएल में खेले 278 मुकाबलों में कुल 264 छक्के लगाए हैं।

एबी डिविलियर्स: आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम है। आईपीएल से संन्यास ले चुके डिविलियर्स ने 184 मैचों में 251 छक्के लगाए हैं। डिविलियर्स ने आईपीएल में 3 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD