Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरजोत सिंह बैंस ने वित्त मंत्री चीमा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर सुखपाल खैहरा को कड़े शब्दों में घेरा

वित्त मंत्री को “बंधुआ मजदूर” कहना केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे दलित समुदाय और वकील भाईचारे का अपमान है: हरजोत बैंस

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Vidhan Sabha
Harjot Singh Bains
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 11:18 IST

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी कांग्रेस पार्टी की “जागीरदारी और जातिवादी मानसिकता” को उजागर करती है।

आज पंजाब विधानसभा में सदन को संबोधित करते हुए बैंस ने कहा, “पिछले चार वर्षों से पंजाब के लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए संघर्ष करने वाले पेशे से वकील, संगरूर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान , विपक्ष के पूर्व नेता और दलित भाई चारे से आने वाले पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को ‘बंधुआ मजदूर’ कहना केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे दलित समुदाय और वकील समुदाय का अपमान है। 

यह इस धरती के हर उस बेटे और बेटी का अपमान है, जो अमीर पृष्ठभूमि के बिना अपनी मेहनत और संघर्ष से गरीबी से उठकर आगे बढ़े हैं।” कांग्रेस नेता और आम आदमी पार्टी के मंत्री के बीच वास्तविक अंतर पर प्रकाश डालते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस टिप्पणी के पीछे वर्ग और जाति आधारित पूर्वाग्रह छिपा हुआ है। 

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने यह बयान दिया है उसे संपत्ति विरासत में मिली है, जबकि हरपाल सिंह चीमा जैसे लोग संघर्ष के बल पर आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि जागीरदारी मानसिकता वाले लोगों को यह स्वीकार नहीं हो रहा कि एक दलित अब पंजाब के वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहा है और एक सामान्य पृष्ठभूमि से आया व्यक्ति सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस घटना ने कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। हरजोत सिंह बैंस ने कांग्रेस नेता से सवाल करते हुए कहा, “आपको आखिर परेशानी किस बात से है? क्या इसलिए कि वे सादे कपड़े पहनते हैं? क्या इसलिए कि वे आपके जैसे महंगे सूट नहीं पहनते? 

या इसलिए कि वे अंग्रेज़ी नहीं बोलते? यह आपका सामंती अहंकार है कि केवल वही लोग सम्मान के पात्र हैं जो आपकी तरह कपड़े पहनते हैं, आपकी तरह बोलते हैं और आपके जैसे सामाजिक पृष्ठभूमि से आते हैं।” वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि चीमा ने हाल ही में अपना चौथा बजट पेश किया है और उनके नेतृत्व में पंजाब ने वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने हर घर तक मुफ्त बिजली पहुंचाने, हर परिवार को 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा गारंटी देने, योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने और सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एक गांव के दौरे के दौरान का अनुभव साझा करते हुए बैंस ने कहा कि एक बुजुर्ग दलित महिला ने उनसे कहा कि उसने “राम राज” के बारे में केवल सुना था, लेकिन आज वह इसे अपनी आंखों से देख रही है, क्योंकि लोगों को मुफ्त बिजली और 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि धनी नेताओं की नफरत, अपमान और अहंकार के बावजूद राज्य के लोग खुश हैं और यही बात विपक्ष को सबसे अधिक परेशान कर रही है। बैंस ने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भी कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इसी तरह की टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा कि एक आबकारी और कर अधिकारी, जिसने राजनीति में आने के लिए अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी थी, उसे “बैंड-बाजे वाला” कहकर अपमानित किया गया, क्योंकि उसके पिता विवाह समारोहों में बैंड बजाते थे।

उन्होंने सवाल किया कि क्या शादी-ब्याह में बैंड बजाना कोई अपराध है? अब वही लोग संघर्ष करके आगे आए एक दलित वकील को “बंधुआ मजदूर” कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं विपक्ष की संकीर्ण और सामंती सोच को उजागर करती हैं।

अंत में हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि जो लोग सामंती और उच्च जाति के अहंकार से प्रेरित होकर दूसरों का अपमान करते हैं, पंजाब की जनता ऐसे व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD