Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

डेराबस्सी हलके में मौजूदा 97.9 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत के बाद 186.2 किलोमीटर अन्य सड़कों की मरम्मत शुरू होगी : कुलजीत सिंह रंधावा

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विधायक रंधावा द्वारा डेराबस्सी हलके की मंडी बोर्ड अधीन सड़कों के संबंध में दी जानकारी

Kuljit Singh Randhawa, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Dera Bassi, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 18:06 IST

डेराबस्सी हलके के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा पंजाब विधानसभा में हलके के भीतर पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन आने वाली सड़कों की मरम्मत संबंधी विस्तृत जानकारी मांगी गई। इसके जवाब में पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि विधानसभा हलका डेराबस्सी में पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन कुल 350.14 किलोमीटर लंबाई की सड़कों में से वर्तमान में 97.9 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसके बाद 186.2 किलोमीटर अन्य सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि इनमें से 97.9 किलोमीटर लंबाई की 39 सड़कों की मरम्मत इस समय 57.94 करोड़ रुपये की लागत से करवाई जा रही है। इसके अलावा 186.26 किलोमीटर लंबाई की 94 सड़कों को 98.52 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत करने के लिए स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (पार्ट-टू) के तहत शामिल कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बाकी बची 65.98 किलोमीटर लंबाई की 59 सड़कें इस समय ठीक हालत में हैं। इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि हलके की सड़कों की स्थिति सुधारने और लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वे लगातार सरकार के ध्यान में ये मुद्दे ला रहे हैं और आने वाले समय में भी हलके के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का हलके के विकास के लिए दिए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Dera Bassi , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD