Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Varun Dhawan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 16:41 IST

डेविड धवन की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जल्द ही दर्शकों के सामने दस्तक देगी। फिल्म में डेविड के बेटे और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया है। फिल्म को पहले 5 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन मेकर्स ने इस पर बदलाव करते हुए इसकी रिलीज डेट 12 जून कर दी है।

अभिनेता वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी। पोस्ट में लिखा, "हम साफ करना चाहते हैं कि आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' पहले से 5 जून को रिलीज होने वाली थी। इस तारीख की घोषणा हमने कई महीने पहले कर दी थी, लेकिन हाल ही में कुछ बदलाव हुए हैं और मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमें लगा कि रिलीज डेट थोड़ा आगे बढ़ाना बेहतर होगा।"

उन्होंने आगे लिखा, "हम सभी का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में फिल्ममेकर्स को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। इसी सोच के साथ हमने फैसला किया है कि फिल्म अब 12 जून को रिलीज होगी। दर्शकों के सामने इसे एक हफ्ते बाद लाया जाएगा।" फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, और चंकी पांडे जैसे कई कलाकार भी नजर आएंगे।

फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं और यह टिप्स फिल्म्स प्रेजेंट कर रही है। यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि 4 जून को यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी दीवानगी देखी जा रही है, जिससे क्लैश होने की स्थिति भी बन सकती है। फिल्म की रिलीज डेट पहले भी बदली गई थी लेकिन अब इसे 12 जून कर दिया गया है। अब देखना होगा कि दर्शक इसे कैसा प्यार देते हैं।

 

Tags: Varun Dhawan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD