Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एसआईआर के नाम पर हर जगह हो रही है धोखाधड़ी : मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge
Mallikarjun Kharge
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 16:03 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को राज्यसभा में एसआईआर को लेकर चौंकाने वाली बातें कहीं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर हर जगह धोखाधड़ी हो रही है।यह सबसे बुरा है और सारी कवायद चुनाव जीतने के लिए हो रही है। इस तरह की कवायद बंगाल में हो रही है,  तमिलनाडु और कर्नाटक में हो रही है। हर जगह और हर राज्य में धोखाधड़ी ही धोखाधड़ी है। 

मतदाता सूची को सही करने के लिए देश के कई राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। एसआईआर को लेकर विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग को घेर रही हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 9 मार्च को आरोप लगाया कि राज्य में कराई जा रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) के जरिए मतदाता सूची में बदलाव का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाना है। 

ममता बनर्जी ने धरना स्थल से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा को चुनाव आयोग का समर्थन भी मिल जाए, तो भी वह चुनाव नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अपने अधिकार छीनने वालों को करारा जवाब देगी। तमिलनाडु में 23 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद विशेष मतदाता पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) के बाद अंतिम मतदाता सूची आधिकारिक तौर पर जारी की गई थी।

तमिलनाडु में हुए एसआईआर में बड़े पैमाने पर नाम काटे गए थे। तमिलनाडु में एसआईआर के बाद 97 लाख से ज्यादा नाम मतदाता सूची से काटे गए। बड़े पैमाने पर नामों को हटाए जाने के बाद तमिलनाडु में मतदाताओं की कुल संख्या अब 5.43 करोड़ हो गई है। कर्नाटक में एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से पूरी तरह सतर्क रहने का आह्वान किया था। 

पार्टी ने कहा था कि यह प्रक्रिया उसके भविष्य को तय करने वाली साबित होगी। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा था कि राज्य में मतदाता सूची के एसआईआर की प्रक्रिया नजदीक है और अधिकारी इसका काम शुरू कर चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया था कि बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) के मामले में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि यही प्रक्रिया पार्टी का भविष्य तय करेगी।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD