Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा…’ डायलॉग पर कपिल शर्मा की कव्वाली, झूम उठे रवि किशन

Kapil Sharma
Kapil Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 13:01 IST

भारत के सबसे लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन, टेलीविजन होस्ट, एक्टर और प्रोड्यूसर कपिल शर्मा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से 'द ग्रेट कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड का एक क्लिप शेयर किया है।  कपिल ने अपने शो के अपकमिंग एपिसोड का एक मजेदार क्लिप शेयर किया है, जिसमें प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, लोकसभा सांसद, फिल्म निर्माता और टेलीविजन होस्ट रवि किशन मेहमान बनकर आए हैं।

वीडियो को इंस्टाग्राम से शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा।' वीडियो में कपिल अपनी टीम के साथ रवि किशन के मशहूर डायलॉग 'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा' को लेकर अनोखे अंदाज में कव्वाली करते नजर आ रहे हैं, जहां उनके साथ लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी एक खास अंदाज में दिख रहे हैं।

वीडियो में कपिल कव्वाली के बोल रवि किशन के डायलॉग "जिंदगी झंडवा, फिर भी है घमंडवा" से शुरू करते हैं, जहां सुनील ग्रोवर और बाकी के लोग उनका साथ देते हुए आगे साथ देते हैं, और आगे कहते हैं 'एसी 16 पे चले, तो लगती है ठंडवा..." 'द ग्रेट कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड के मजेदार क्लिप को देखने के बाद फैंस पूरे एपिसोड के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर जारी होगा।

वीडियो पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं।लोग वीडियो में कमेंट्स के माध्यम से शो में आगे अपने पसंदीदा कलाकारों का नाम लिखकर उन्हें बुलाने की फरमाइश कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट में एक यूजर लिखता है, "रश्मिका और अल्लू अर्जुन को बुलाओ," तो दूसरा यूजर टीनू वर्मा और डैनी सर को बुलाने की मांग कर रहा है।

'द ग्रेट कपिल शर्मा शो' में रवि किशन अपने मशहूर डायलॉग पर आधारित बेहद अलग अंदाज में प्रस्तुत कव्वाली को देखकर काफी खुश देखे जा रहे हैं। उन्हें कपिल और उनकी पूरी टीम की ये अनोखी प्रस्तुति इतनी पसंद आती है कि वे अपने सीट से खड़े होकर उसका आनंद लेते हुए नजर आते हैं।वीडियो में इस दौरान रवि किशन के साथ अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी खड़े होकर 'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा' पर आधारित कव्वाली को काफी इंज्वॉय करते दिख रहे हैं। 

इसी के साथ शो में आए लोगों को भी यह खास प्रस्तुति काफी पसंद आती है। रवि किशन एक लोकप्रिय अभिनेता और राजनेता हैं, जो मुख्य रूप से भोजपुरी और हिंदी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने भोजपुरी, हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़ और तमिल के 750 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह एक शानदार गायक भी हैं, जिन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों और एल्बमों में गाने गाए हैं।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , The Great Kapil Sharma Show , Kapil Sharma , Ravi Kishan , Netflix

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD