Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

मुझमें अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है, 10 और आईसीसी खिताब जीतना चाहता हूं : हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, T20 World Cup Final, ICC Mens T20 World Cup Final, India, New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 15:32 IST

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मैच 96 रन से अपने नाम किया। इस मुकाबले में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 18 रन बनाने के अलावा 1 विकेट भी हासिल किया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पंड्या ने सभी 9 मैच खेले, जिसमें 27.12 की औसत के साथ 217 रन बनाए। इसके अलावा, 9 विकेट भी हासिल किए।

रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में भारत ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।खिताबी जीत के बाद पंड्या ने कहा, "मुझमें अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है और मैं 10 और ICC खिताब जीतना चाहता हूं। यही मेरा लक्ष्य है।"

घरेलू मैदान पर जीत और खिताब बचाने पर पंड्या ने कहा, "यह काफी भावुक पल है। भारत में वर्ल्ड कप जीतना और लोगों का उत्साह देखना अद्भुत है। हमने इसके लिए बहुत मेहनत की है। कल से ही मुझे यकीन था कि हम चैंपियन बनने वाले हैं। मेरे मन में सिर्फ एक ही विश्वास था कि इसका कोई दूसरा नतीजा नहीं होगा। 

हार का ख्याल भी नहीं आया। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं।" हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। उस मुकाबले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अंतिम ओवर फेंका था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर अंतिम पलों में गेंद उनके हाथों में थी। पंड्या ने कहा, "जब मैं इंग्लैंड के खिलाफ 19वां ओवर फेंक रहा था, तब मेरे दिमाग में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल चल रहा था।

मैंने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा से भी कहा था कि जब बल्लेबाजी करने जाओ तो अच्छी यादों के बारे में सोचो।" खिताबी मैच में संजू सैमसन (89) ने ईशान किशन (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की, जिसने भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। संजू सैमसन और किशन के बारे में पंड्या ने कहा, "यही जिंदगी सिखाती है। 

जब आप मेहनत करते हैं और दूसरों की खुशी में खुश रहना सीखते हैं, तो भगवान आपको मौके देता है। यह पूरे देश के लिए एक सीख है कि जब आप चुपचाप मेहनत करते रहते हैं, तो भगवान आपको मौका जरूर देता है। मुझे उन पर बहुत गर्व है।"

 

 

Tags: Hardik Pandya , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , T20 World Cup Final , ICC Mens T20 World Cup Final , India , New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD