Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

बचपन से ही मैंने लता मंगेशकर के गाने सुनकर संगीत सीखा है : श्रेया घोषाल

Shreya Ghoshal, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 15:18 IST

भारतीय संगीत की दुनिया में कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जिन्हें भुला पाना मुश्किल है। ऐसी ही एक अमर आवाज है लता मंगेश्कर की, जिन्हें लोग प्यार से लता दीदी कहते थे। उनकी सुरीली आवाज में गाए गए हजारों गीत आज भी लोगों की यादों का हिस्सा हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक खास संगीत कार्यक्रम में मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी लता मंगेशकर को भावुक श्रद्धांजलि दी।

इस कार्यक्रम का नाम 'लेटर्स टू लता दीदी' रखा गया था, जहां कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने मिलकर महान गायिका की विरासत को याद किया। इस खास कार्यक्रम में श्रेया घोषाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने लता मंगेशकर के गानों पर परफॉर्म किया और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रेया ने कहा, ''लता मंगेशकर महान गायिका थीं। वह एक भावना हैं जो हर गायक और हर संगीत प्रेमी के दिल में बसती हैं। उनकी आवाज ने अनगिनत कलाकारों को प्रेरित किया है और उनका संगीत आने वाले समय में भी कलाकारों का मार्गदर्शन करता रहेगा।'' श्रेया घोषाल ने कहा, '''लेटर्स टू लता दीदी' जैसे कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत खास अनुभव है।

बचपन से ही मैंने लता मंगेशकर के गाने सुनकर संगीत सीखा है। मेरे लिए लता दीदी सिर्फ एक सिंगर नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक की तरह रही हैं। उनकी आवाज इतनी मधुर और भावपूर्ण थी कि हर कलाकार उनके गीतों से कुछ न कुछ सीख सकता है। यही कारण है कि दुनियाभर के कई गायक उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।'' इस कार्यक्रम में श्रेया घोषाल के अलावा मशहूर गायक जावेद अली ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

 जावेद अली ने कई पुराने और लोकप्रिय गीत गाए, जिनमें 'वो हैं जरा', 'ये दिल तुम बिन', और 'एहसान तेरा' जैसे क्लासिक गीत शामिल थे। उनके इन गीतों ने दर्शकों को पुराने सुनहरे दौर की याद दिला दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भावनाओं और संगीत से भरा हुआ नजर आया, जहां हर कोई लता मंगेशकर की यादों में डूबा दिखाई दिया।

 

Tags: Shreya Ghoshal , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD