Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टी20 वर्ल्ड कप : एक ही पारी में 18 छक्के और 19 चौके, भारत ने फाइनल में रचा इतिहास

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, T20 World Cup Final, ICC Mens T20 World Cup Final, India, New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 15:13 IST

भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी फाइनल मैच में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत की इस पारी में कुल 37 बाउंड्री (18 छक्के और 19 चौके) देखने को मिली। यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सर्वाधिक बाउंड्री का रिकॉर्ड है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम पर है, जिसने साल 2007 में केन्या के विरुद्ध 41 बाउंड्री लगाई थीं, लेकिन यह ग्रुप स्टेज मैच था।

वहीं, भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही पारी में 37 बाउंड्री लगाई थीं। इसी मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के विरुद्ध 36 बाउंड्री जड़ी थीं। यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सर्वाधिक छक्कों का भी रिकॉर्ड है। इससे पहले ग्रुप स्टेज मुकाबलों में साल 2014 में नीदरलैंड ने आयरलैंड के विरुद्ध, जबकि वेस्टइंडीज ने साल 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ही पारी में 19-19 छक्के लगाए थे।

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 19 छक्के जड़ चुकी है, लेकिन खिताबी मैच में भारत से पहले किसी भी टीम ने 18 छक्के नहीं लगाए थे। अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 98 रन की साझेदारी की। अभिषेक 21 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद संजू ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन जोड़कर भारत को 200 के पार पहुंचा दिया। सैमसन 46 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि ईशान ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 54 रन की पारी खेली।

अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 26 रन बनाकर भारत को 255/5 के स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से जेम्स नीशम ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट निकाला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , T20 World Cup Final , ICC Mens T20 World Cup Final , India , New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD