Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब बजट आवागमन प्रणाली को मजबूत करेगा और जेलों में सुधार लाएगा: लालजीत सिंह भुल्लर

वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान गृह मामले, न्याय और जेल विभाग के लिए 11,577 करोड़ रुपये का बजट रखा गया

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 15:07 IST

पंजाब के परिवहन और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए पंजाब बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट से राज्य की आवागमन प्रणाली को मजबूती मिलेगी और जेल प्रबंधन में सुधार होगा। स. भुल्लर ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह बजट जहां विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक प्रगति के लिए मजबूती प्रदान करेगा, वहीं परिवहन और जेल विभागों द्वारा चलाई जा रही सुधार मुहिमों को महत्वपूर्ण सहयोग देगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने हमेशा पारदर्शिता, कुशलता और लोक-भलाई पर ध्यान दिया है और बजट में किए गए प्रावधान इस बदलाव को तेज करने में सहायक साबित होंगे। स. भुल्लर ने परिवहन विभाग की प्रगति के बारे में बात करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में राज्य की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। 

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार जहां महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा जारी रखेगी, वहीं रोडवेज और पनबस के मौजूदा बेड़े में 1279 नई बसें शामिल करेगी। उन्होंने बताया कि ये बसें सुरक्षा और पहुंच योग्यता के नवीनतम मानकों से लैस होंगी। 

उन्होंने कहा कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन, कार्यक्षमता सुधार और आधुनिकीकरण मुहिमों के माध्यम से, पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. को मजबूत किया जा रहा है ताकि लोगों को सुरक्षित, भरोसेमंद और सस्ती आवागमन सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों के लिए आवागमन सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और यात्री सुविधाओं तथा कार्यक्षमता सुधारों को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने बताया कि पंजाब में ढांचागत विकास और सड़कों की संचार सुविधा पर ध्यान देना विभाग को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं पहुंचाने योग्य बनाएगा। जेल विभाग के बारे में बात करते हुए स. भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार ने कैद प्रबंधन के लिए एक विस्तृत रणनीति अपनाई है, जो सुरक्षा, पारदर्शिता और पुनर्वास पर केंद्रित है। 

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान गृह मामले, न्याय और जेल विभाग के लिए 11,577 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से जेलों के ढांचे को मजबूत करने और निगरानी प्रणालियों को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

स. भुल्लर ने बताया कि राज्य सरकार जेलों को सुधारात्मक संस्थाओं में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है, जो कैदियों की समाज में वापसी और प्रतिक्रिया पर ध्यान देती हैं। उन्होंने बताया कि कैदियों को कौशल विकास, वर्कशॉप और शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से ऐसे साधन दिए जा रहे हैं जो उन्हें रिहाई के बाद उत्पादक जीवन जीने योग्य बनाते हैं। 

उन्होंने कहा कि बजट की इन पहलों के माध्यम से सरकार जेलों में सामाजिक सुधार और व्यक्तिगत विकास के अवसर पैदा कर रही है। स. भुल्लर ने कहा कि पंजाब बजट 2026-27 लोक केंद्रित शासन, आर्थिक विकास और संस्थागत मजबूती के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। 

उन्होंने बताया कि पंजाब बजट परिवहन और जेल विभाग सुधारों को लागू करने, सेवा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए समर्पित है।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD