Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां, जिन्होंने वास्तविक महिलाओं के संघर्ष को पर्दे पर उतारा

Special Day, Bollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 15:01 IST

हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं है बल्कि यह उन महिलाओं को याद करने और सम्मान देने का अवसर भी है, जिन्होंने अपने साहस, मेहनत और सपनों से समाज में बदलाव लाया। समय के साथ सिनेमा भी समाज का आईना बनता गया है। खासकर बॉलीवुड में पिछले कुछ वर्षों में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें असली जिंदगी की महिलाओं की कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाया गया। इन कहानियों ने दर्शकों को भावुक भी किया और प्रेरित भी। कई अभिनेत्रियों ने इन फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए, जिन्होंने असली महिलाओं के संघर्ष और हिम्मत को जीवंत कर दिया। 

विद्या बालन- ऐसी ही एक चर्चित फिल्म है 'द डर्टी पिक्चर', जिसमें विद्या बालन ने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिल्क स्मिता से प्रेरित किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई जो समाज की आलोचना और मुश्किलों के बावजूद अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाती है। 

विद्या बालन के साहसी और दमदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'शकुंतला देवी' में प्रसिद्ध गणितज्ञ शकुंतला देवी का किरदार निभाया, जिन्हें ह्यूमन कंप्यूटर कहा जाता था। इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे एक साधारण परिवार से आई महिला अपनी प्रतिभा के दम पर दुनियाभर में मशहूर हो जाती है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस- खेल जगत की प्रेरणादायक कहानी पर बनी फिल्म 'मैरी कॉम' भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम की भूमिका निभाई। फिल्म में यह दिखाया गया कि मणिपुर के एक छोटे से गांव की लड़की किस तरह कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और हिम्मत से विश्व स्तर की खिलाड़ी बनती है।

आलिया भट्ट- आलिया भट्ट ने भी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित दो फिल्मों में यादगार अभिनय किया। फिल्म 'राजी' में उन्होंने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया, जो देश के लिए साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध केदौरान एकन पाकिस्तानी सैन्य परिवार में शादी कर लेती है। वहीं 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उन्होंने गंगूबाई की कहानी को पर्दे पर जीवंत किया। यह कहानी मुंबई के कमाठीपुरा इलाके से जुड़ी उस महिला की है, जिसने बाद में महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और समाज में बदलाव लाने की कोशिश की।

जान्हवी कपूर- नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों ने भी ऐसी प्रेरणादायक कहानियों को पर्दे पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में जान्हवी कपूर ने भारतीय वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे गुंजन सक्सेना ने समाज की सोच और कई चुनौतियों का सामना करते हुए कारगिल युद्ध के दौरान उड़ान भरी और देश के लिए साहस का उदाहरण बनीं।

सोनम कपूर- बहादुरी की मिसाल बनी एयर होस्टेस की कहानी फिल्म 'नीरजा' में दिखाई गई। इस फिल्म में सोनम कपूर ने नीरजा भनोट का किरदार निभाया, जिन्होंने एक विमान अपहरण के दौरान यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी थी। उनकी यह बहादुरी आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

Tags: Special Day , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD