Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

Sports News, Cricket, Prithvi Shaw, Aakriti Agarwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 15:00 IST

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर आकृति संग तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

शॉ ने कैप्शन में लिखा, "मैदान पर छक्कों से लेकर जिंदगीभर के लिए शानदार पारी तक। वह मेरी परफेक्ट पारी हैं।" शॉ और आकृति को फैंस कमेंट बॉक्स में जमकर बधाई दे रहे हैं। तस्वीरों में शॉ-आकृति काफी खुश नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शॉ अपने इंस्टाग्राम पर आकृति के साथ पहले भी कई बार तस्वीरें शेयर कर चुके हैं।

इसके साथ ही यह दोनों साथ में रील बनाते हुए भी दिखाई दिए थे। पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं। आकृति अभिनेत्री भी हैं और वह जल्द ही तेलुगू फिल्म 'त्रिमुखा' के जरिए पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। आकृति अपने इंस्टाग्राम पर फैशन, लाइफस्टाइल और डांस से जुड़ी रील्स शेयर करती रहती हैं।

पृथ्वी शॉ ने भारत की ओर से अब तक पांच टेस्ट, 6 वनडे और एक टी-20 मुकाबला खेला है। इस दौरान उन्होंने कुल मिलाकर 528 रन बनाए हैं। टेस्ट में शॉ एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल 2026 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में भी शॉ के नाम पर पहले दो राउंड में बोली नहीं लगी थी।

हालांकि, आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख के बेस प्राइस में खरीद लिया था। आईपीएल 2025 में पृथ्वी शॉ किसी भी टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। आईपीएल 2024 में शॉ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने आठ मुकाबलों में सिर्फ 24.75 की औसत से 198 रन बनाए थे। उल्लेखनीय है कि घरेलू क्रिकेट में भी पृथ्वी शॉ ने मुंबई टीम का साथ छोड़ दिया है। वह इस सीजन में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Prithvi Shaw , Aakriti Agarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD