Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जन्मदिन विशेष : क्रिकेट के लिए हरमनप्रीत ने दी थी बालों की 'कुर्बानी', भारतीय टीम को पहली बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन

Special Day, Sports News, Cricket
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 13:06 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की विश्व क्रिकेट में तूती बोलती है। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2025 में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। हरमनप्रीत भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में 3 हजार रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर भी हैं। हरमनप्रीत को बचपन से ही क्रिकेट में खास दिलचस्पी थी।

बल्लेबाजी करने में हो रही दिक्कत की वजह से उन्होंने अपने बालों तक की 'कुर्बानी' दे डाली थी। हरमनप्रीत का जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था। हरमनप्रीत को छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलने का काफी शौक था। हरमनप्रीत के पिता हरमंदर सिंह भुल्लर, वॉलीबॉल खिलाड़ी थे, और इसी कारण भारतीय महिला टीम की कप्तान को पिता का पूरा सपोर्ट मिला।

हरमनप्रीत दिन-रात बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करती थीं और जल्द ही उन्होंने इस खेल में महारत हासिल कर ली। हरमनप्रीत क्रिकेट खेलने के लिए हर हद से गुजरने को तैयार थीं। हरमनप्रीत ने बताया था कि एक समय पर उन्हें बाल बड़े होने की वजह से बल्लेबाजी करने में दिक्कत आ रही थी, तो हरमनप्रीत ने अपने बाल ही कटवा दिए थे।

हालांकि, इसके बाद हरमनप्रीत के पिता उनसे काफी गुस्सा हो गए थे और लगभग तीन महीने तक हरमनप्रीत से बातचीत नहीं की थी। हरमनप्रीत ने साल 2009 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। इसके बाद उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह मजबूत कर ली। हालांकि, हरमनप्रीत पहली बार सुर्खियों में साल 2017 में खेले गए महिला वर्ल्ड कप 2017 में आईं।

उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों की लाजवाब पारी खेली। हरमनप्रीत के बल्ले से निकली यह पारी महिला क्रिकेट इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई। साल 2018 में हरमनप्रीत कौर टी20 विश्व कप में भारत की ओर से शतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनीं।

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 103 रनों की शानदार पारी खेली। हरमनप्रीत की अगुवाई में साल 2025 में टीम इंडिया ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के खिताब को भी अपने नाम किया। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनाने वाली पहली कप्तान बनीं। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया था।

हरमनप्रीत कौर भारत की तरफ से 6 टेस्ट, 164 वनडे और 190 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 8,563 रन बनाए हैं। हरमनप्रीत ने तीनों फॉर्मेट में अब तक कुल 8 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं। हरमनप्रीत को महिला क्रिकेट में अहम योगदान के लिए 'पद्म श्री' और 'अर्जुन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।

 

Tags: Special Day , Sports News , Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD