Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नसों में देशभक्ति का खून दौड़ाने का काम करता है धुरंधर-2 का ट्रेलर; खुलेंगी कई किरदारों की असली परतें

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Trailer, Dhurandhar The Revenge
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 12:53 IST

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में हमजा, यानी रणवीर सिंह, पहले से कहीं ज्यादा खूंखार रूप में दिख रहे हैं, लेकिन इस बार उनके सामने एक नहीं बल्कि दो बड़ी चुनौतियां मौजूद हैं- चौधरी असलम खान (संजय दत्त) और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल)। ट्रेलर से साफ है कि इस बार बदला बड़े पैमाने पर लिया जाएगा और पाकिस्तान की हुकूमत भारत तय करेगा।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर खून में देशभक्ति को उबाला देने वाला है। ट्रेलर में डायलॉग भले ही सीमित है लेकिन खतरनाक सीन्स और इमोशनल एक्सप्रेशन्स की भरमार हैं, जिससे कहानी में सस्पेंस और लय दोनों बना हुआ है। ट्रेलर का म्यूजिक एक बार फिर पंजाबी गानों से प्रेरित है, जिसकी बीट ने नसों में देशभक्ति का खून दौड़ाने का काम किया है।

ट्रेलर में लगभग सभी किरदार फिल्म के पहले हिस्से में शामिल थे, तो फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए रहमान डकैत का सहारा लिया गया है। हालांकि असल में अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग नहीं की है, लेकिन पिछले कुछ सीन से रहमान डकैत की सियासत को जिंदा रखा है। फिल्म के ट्रेलर में रहमान डकैत की पत्नी मिसिंग है; उम्मीद है कि उनकी कहानी को फिल्म में दिखाया जाएगा।

वहीं रणवीर सिंह भी पहले से ज्यादा खुंखार दिख रहे हैं, और उनकी पर्सनल लाइफ में भी बड़ा भूचाल आएगा। यलीना जमाली (सारा अर्जुन) को हमजा के असल मकसद के बारे में भी पता चलने की उम्मीद है। जहां फिल्म के पहले पार्ट में संजय दत्त का स्क्रीनस्पेस कम लेकिन दमदार था लेकिन अब लगता है कि दूसरे पार्ट में अभिनेता की हिस्सेदारी ज्यादा होगी, क्योंकि चौधरी असलम खान वो किरदार है, जो हमजा से लेकर जमील जमाली के बीच अपना फायदा देख रहा है, ऐसे में उनके किरदार की मांग फिल्म में वैसे ही बढ़ जाती है। 

हालांकि देखने यह भी होगा कि क्या फिल्म के दूसरे हिस्से में चौधरी असलम खान मारा जाएगा या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तव में भी पाकिस्तान में रहमान डकैत की मौत के कुछ समय बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा किए गए एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में चौधरी असलम खान की मौत हो गई थी। बात अगर अर्जुन रामपाल की करें तो उनका किरदार की असली पर्दे फिल्म के दूसरे हिस्से में खुलती दिख रही हैं। 

पहले पार्ट में अभिनेता के थोड़े से स्क्रीन स्पेस ने फैंस को प्रभावित किया है, लेकिन इस बार फिल्म का सारा दारोमदार अभिनेता के कंधे पर है। उनका मेजर इकबाल का किरदार पाकिस्तान के हरकत उल जिहाद ए इस्लामी के टॉप कमांडर इलियास कश्मीरी से प्रेरित है। फिल्म में अर्जुन के किरदार को आईएसआई और जिहाद से जुड़ा दिखाया है, जिसने मुंबई के 26/11 के हमले को अंजाम दिया था। ऐसे में यह करना गलत नहीं होगा कि किरदार को भले ही फिक्शन बताया गया है, लेकिन हर किरदार की कहानी में कुछ सच्चाई तो है।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar 2 , Dhurandhar 2 Trailer , Dhurandhar The Revenge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD