Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार की ‘अपना कारोबार, अपनी पहचान’ मुहिम के तहत विधानसभा हल्का अमृतसर उत्तरी की 100 उद्यमी महिलाओं का विशेष सम्मान : करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 12:48 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपने परिवार और समाज की तरक्की में और अधिक महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। इन विचारों का प्रकटावा अमृतसर उत्तरी हलके के इंचार्ज तथा चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट स. करमजीत सिंह रिंटू ने कम्युनिटी हॉल, रंजीत एवेन्यू, अमृतसर में पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘अपना कारोबार, अपनी पहचान’ के तहत ‘महिला उद्यमी सम्मान’ कार्यक्रम के दौरान किया। 

इस कार्यक्रम में विधानसभा हल्का अमृतसर उत्तरी से संबंधित लगभग 100 उद्यमी महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में स. रिंटू ने कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी समाज के हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। 

छोटे स्तर के घरेलू कारोबारों से लेकर बड़ी कंपनियों और उद्योगों तक महिलाएं अपनी योग्यता और क्षमता से अहम भूमिका निभा रही हैं। यहां तक कि विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष क्षेत्र जैसे उच्च स्तर के क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज अनेक महिलाएं घर से ही टिफिन सेवा, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी वर्क, सैलून, हस्तशिल्प और अन्य छोटे कारोबारों के माध्यम से न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आय में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इससे समाज में महिलाओं की स्थिति और अधिक मजबूत हो रही है तथा वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।

स. रिंटू ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके छोटे कारोबारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा ‘अपना कारोबार, अपनी पहचान’ मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम का उद्देश्य महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से महिलाओं में अपने कार्य के प्रति गौरव और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। जब उन्हें यह महसूस होता है कि समाज और सरकार उनके परिश्रम और योगदान की कद्र करते हैं, तो वे और अधिक उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं।

अंत में स. रिंटू ने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाओं को समान अवसर और उचित सम्मान मिले। पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी उन्नति के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD