Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी होती हैं पंचायत समितियां: डॉ. ईशांक कुमार

विधायक चब्बेवाल ने नव-निर्वाचित चेयरमैनो व वाईस चेयरमैनो को दी बधाई

Ishank Kumar, Chabbewal, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jai Krishan Rouri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 17:10 IST

विधायक चब्बेवाल डॉ. ईशांक कुमार ने कहा कि पंचायत समितियां ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी हैं और इन संस्थाओं के माध्यम से गांवों में विकास कार्यों को गति मिलती है। वे गत दिनों ब्लॉक माहिलपुर और ब्लॉक होशियारपुर-2 में आयोजित चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने नव-निर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ब्लॉक माहिलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी की उपस्थिति में विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। 

वहीं ब्लॉक होशियारपुर-2 में विधायक ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में भी उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी। ब्लॉक होशियारपुर-2 पंचायत समिति के लिए कुलविंदर कौर (चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र) को चेयरमैन तथा हरदीप कौर (होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र) को वाइस चेयरमैन चुना गया। 

इसी प्रकार ब्लॉक माहिलपुर पंचायत समिति के लिए रंजीत कौर (चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र) को चेयरमैन और नवप्रीत कौर (गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र) को वाइस चेयरमैन चुना गया। विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं। विधायक ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आपसी सहयोग और समन्वय के साथ काम करते हुए क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

 

Tags: Ishank Kumar , Chabbewal , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jai Krishan Rouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD