Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

ओडिशा दौरे पर अमित शाह, मोहन चरण माझी ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Mohan Charan Majhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 16:55 IST

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ओडिशा के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान वे कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा कि अमित शाह लगभग 3,300 करोड़ रुपए के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच मजबूत तालमेल से ओडिशा के विकास की गति और तेज होगी। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह पारादीप जाएंगे, जहां वे इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड के सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद भुवनेश्वर में वे सहकारिता और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आईडीसीओ एग्जिबिशन मैदान में विभिन्न पहलों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर ओडिशा की नई प्रदेश सहकारिता नीति भी जारी की जाएगी। इसके अलावा त्रिभुवन कोऑपरेटिव यूनिवर्सिटी के तहत एक नए स्कूल की स्थापना के कार्यक्रम में भी अमित शाह भाग लेंगे।

वहीं, बडम्बा शुगर इंडस्ट्रीज के पुनः संचालन के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ने और सहकारी उद्योग को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री 1,567 साझा सेवा केंद्रों का भी उद्घाटन करेंगे, जो प्राथमिक कृषि ऋण समितियों और वृहद आकार कृषि बहुउद्देशीय समितियों द्वारा संचालित होंगे।

इसके साथ ही 141 पैक्स के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का वर्चुअल उद्घाटन भी किया जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और आम लोगों को सरकारी और डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी, जिससे सहकारी संस्थाओं को नई ताकत मिलेगी। अमित शाह के इस दौरे से ओडिशा में विकास, सहकारिता क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

साथ ही कई बड़े निवेश और नई पहलें राज्य के सामाजिक और आर्थिक सुधार को गति देंगी। इस दौरे के दौरान कुल 69 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनकी लागत करीब 1,159.03 करोड़ रुपए है। इसके अलावा 2,116.06 करोड़ रुपए की लागत वाली 130 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। सरकार का कहना है कि ये सभी पहल सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की जा रही हैं।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Mohan Charan Majhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD