Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एक ही पारी में 19 छक्के, टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में कर ली रिकॉर्ड की बराबरी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, India, England
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 14:09 IST

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की इस पारी में कुल 19 छक्के लगे। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज और नीदरलैंड की बराबरी कर ली है। नीदरलैंड ने साल 2014 में आयरलैंड के खिलाफ एक ही पारी में 19 छक्के लगाने का कारनामा किया था। 

इसके बाद साल 2026 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध मुंबई में खेले गए मुकाबले में 19 छक्के लगाए थे। भारतीय टीम इसी विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ही पारी में 17 छक्के लगा चुकी है, जबकि साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के विरुद्ध टी20 पारी में 16 छक्के जड़े थे।इस पारी में संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन की पारी खेली। 

इसी के साथ संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। सैमसन ने इस विश्व कप में अब तक 16 छक्के लगाए हैं।इस मामले में रोहित शर्मा (2024) और शिवम दुबे (2026) संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं।वहीं, ईशान किशन और हार्दिक पंड्या इसी साल 14-14 छक्के अपने नाम कर चुके हैं। 

युवराज सिंह ने साल 2007 में कुल 12 छक्के लगाए थे। उस विश्व कप में युवी ने एक ही ओवर की छह गेंदों पर छक्के लगाने का कारनामा भी किया था।गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। टीम इंडिया को 20 के स्कोर पर पहला झटका लग गया था। इसके बाद संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया। 

ईशान 18 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद संजू ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।संजू 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद शिवम दुबे ने 43 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। ईशान किशन ने 39 रन बनाए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले। जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट हासिल किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , India , England

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD