Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

झारखंड के आदिवासी बहुल गांवों में 'बाहा परब' की धूम, अनुष्ठान-उत्सव में शामिल हुए हेमंत सोरेन

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 14:08 IST

झारखंड के आदिवासी बहुल इलाकों में इन दिनों पारंपरिक “बाहा परब” की धूम है। संथाल आदिवासी समाज का यह प्रमुख त्योहार प्रकृति, फूलों और सामुदायिक उत्सव की अनूठी परंपराओं से जुड़ा हुआ है। फागुन महीने की पांचवीं तिथि से शुरू होने वाला यह पर्व अलग-अलग गांवों में पूरे महीने तक मनाया जाता है और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।  

झारखंड के ग्रामीण इलाकों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में बसे संथाल समुदाय के लोग भी इस पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। भारत के बाहर नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान और अमेरिका में रहने वाले संथाल समाज के बीच भी बाहा पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाता है। संथाली भाषा में ‘बाहा’ का अर्थ 'फूलों का पर्व' होता है।

यह पर्व कई मायनों में होली की तरह सामाजिक मेल-जोल और उत्साह का प्रतीक माना जाता है, हालांकि इसमें रंगों की जगह एक-दूसरे पर पानी और फूलों की वर्षा करने की परंपरा है। इस अवसर पर संथाल समाज के लोग तीर-धनुष की पूजा करते हैं, ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य करते हैं और सामूहिक रूप से उत्सव मनाते हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित “बाहा परब” में शामिल हुए। उन्होंने गांव के “जाहेर थान” (पूजा स्थल) में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ग्रामीणों के साथ अपने आवास से पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे, जहां संथाल परंपरा के अनुसार पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया गया।

धार्मिक अनुष्ठान गांव के नाइके (पाहन) चैतन टुडू और कुडम नाइके (उप पाहन) छोटू बेसरा ने पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न कराया। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर नेमरा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप के साथ ग्रामीण जुलूस के रूप में जाहेर थान पहुंचे।इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी मांदर बजाकर उत्सव में भागीदारी की और ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। 

संथाल समाज में बाहा पर्व का विशेष सांस्कृतिक महत्व माना जाता है। पूजा-अनुष्ठान कराने वाले को ‘नाइकी बाबा’ कहा जाता है, जो पूजा के बाद सखुआ, महुआ और साल के फूल प्रसाद के रूप में वितरित करते हैं। इसी पर्व के साथ संथाल समाज में विवाह समारोहों का सिलसिला भी शुरू होता है। कुछ क्षेत्रों में बाहा के बाद पारंपरिक शिकार और सामूहिक भोज की भी परंपरा निभाई जाती है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को बाहा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक जीवन की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD