Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जैकब बेथेल ने लगाया टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज शतक, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, India, England, Jacob Bethell
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 13:53 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को भारतीय टीम के खिलाफ 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वानखेड़े के मैदान पर भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट गंवाकर 246 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 

बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज शतक लगाया। जैकब बेथेल ने सेमीफाइनल मैच में सिर्फ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से शतक लगाने वाले महज दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले इसी विश्व कप में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने 50 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं, बेथेल ने टी20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

बेथेल ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने टी20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक फिन एलन ने लगाया है। एलन ने इसी विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में महज 33 गेंदों में शतक लगाया था। जैकब बेथेल ने टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया। बेथेल ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन उन्हें बाकी इंग्लिश बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। बेथेल के अलावा इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 35 रनों का योगदान दिया, जबकि जोस बटलर ने 25 रन बनाए। इससे पहले भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 253 रन लगाए। 

संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली। शिवम दुबे ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 25 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , India , England , Jacob Bethell

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD