Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, India, England
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 13:52 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वानखेड़े के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। भारत ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।  

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने टी20 विश्व कप के इतिहास का तीसरा और अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम सर्वाधिक बार 250 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है। यह छठा मौका है जब भारतीय बल्लेबाजों ने 250 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

टीम इंडिया की पारी में कुल 37 बाउंड्री लगीं। भारतीय बल्लेबाजों ने 18 चौके और 19 छक्के लगाए। टी20 विश्व कप की एक इनिंग में भारत से ज्यादा बाउंड्री सिर्फ श्रीलंका ने लगाई है। साल 2007 में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 30 चौके और 11 छक्कों की मदद से कुल 41 बाउंड्री लगाई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। भारतीय बल्लेबाज इस विश्व कप में 88 छक्के लगा चुके हैं।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन जोड़े। ईशान 18 गेदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेदों में 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

शिवम दुबे ने भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बनाए। अंत के ओवरों में तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन बनाए, तो हार्दिक पांड्या ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , India , England

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD