Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

"अपना कारोबार अपनी पहचान मुहिम" के तहत अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विशेष कैंप

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने 100 से ज्यादा महिलाओं को किया सम्मानित

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 12:21 IST

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके छोटे कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से " अपना कारोबार अपनी पहचान" मुहिम के तहत आज अमृतसर में विशेष कैंप आयोजित किए गए हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में अपना छोटा व्यवसाय चला रही महिलाओं को

सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि यह मुहिम खास तौर पर महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी लगभग 50 प्रतिशत है और वे घर तथा समाज दोनों जगह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन कई बार उनकी मेहनत को उचित पहचान नहीं मिल पाती।

डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि बहुत सी महिलाएं घर से ही सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, सैलून, ट्यूशन सेंटर  और अन्य छोटे-मोटे कारोबार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसी मेहनती महिलाओं को समाज में एक नई पहचान देना और उनका हौसला बढ़ाना है। 

उन्होंने बताया कि केंद्रीय विधानसभा  क्षेत्र से 100 से अधिक महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें इस कैंप के दौरान सम्मानित किया गया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा  कि इन महिलाओं में से कुछ चयनित महिलाओं को चंडीगढ़ भी भेजा जाएगा, जहां उन्हें सरकारी स्तर पर बड़े मंच पर सम्मानित किया जाएगा। 

इससे न केवल इन महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा बल्कि अन्य महिलाओं को भी अपने पैरों पर खड़े होने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से महिलाओं में अपने काम के प्रति गर्व की भावना पैदा होती है। जब उन्हें यह महसूस होता है कि समाज और सरकार उनकी मेहनत की सराहना कर रहे हैं, तो उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ जाता है। 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज के विकास में और अधिक योगदान दे सकें। इस अवसर पर बबीता जायसवाल, रितु महाजन, करुणा आनंद, मोना महाजन, रुचि, सोनिया बहल , शारदा देवी, ज्योति और भारी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

 

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD