Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टी20 वर्ल्ड कप : भारत या इंग्लैंड, केविन पीटरसन ने बताया कौन सी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी?

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Kevin Pietersen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 14:45 IST

टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में गुरुवार शाम 7 बजे से खेला जाना है। सेमीफाइनल जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोलकाता में खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। स्थानीय होने की वजह से भारतीय टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इससे अलग राय रखते हैं। पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड भारतीय टीम को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाएगी। 

पीटरसन ने बुधवार देर रात एक्स पर लिखा, "रविवार को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होगा। यह एक शानदार गेम होना चाहिए।" पीटरसन ने ये पोस्ट न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका मैच के बाद की थी। भारत और न्यूजीलैंड लगातार तीसरे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। टी20 विश्व कप 2022 में भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में भिड़े थे।

इंग्लैंड ने मैच जीता था और आगे चलकर फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। विश्व कप 2024 में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने थे। इस बार विजेता टीम इंडिया थी। भारतीय टीम ने भी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। इस तरह भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पिछले दो सेमीफाइनल से विश्व कप का विजेता भी मिला है।

ऐसे में गुरुवार को होने वाले मुकाबले के और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम 17 बार और इंग्लैंड 12 बार विजयी रही है। आंकड़े भारतीय टीम इंडिया के पक्ष में हैं। हालांकि, हर मैच अलग होता है और विजेता का निर्णय दिन विशेष पर किए प्रदर्शन के आधार पर ही होगा। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Kevin Pietersen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD