Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

ईरान में 160 बच्चियों के टुकड़े-टुकड़े करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन : मालविंदर सिंह कांग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 14:07 IST

पंजाब के आनंदपुर साहिब के सांसद और पंजाब विश्वविद्यालय छात्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष मालविंदर सिंह कांग ने अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान में मारी गईं छात्राओं को लेकर नाराजगी जताते हुए नरसंहार रोकने की मांग की है।ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के एक्स पर कब्र की फोटो के साथ किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मालविंदर सिंह कांग ने लिखा है, "कोई भी रणनीतिक लक्ष्य मीनाब में 160 से अधिक स्कूली छात्राओं के अमेरिकी-इजरायली नरसंहार को उचित नहीं ठहरा सकता। 

हवाई हमलों में कक्षाओं में ही बच्चियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। यह एक अक्षम्य अत्याचार है। अमेरिका और इजरायल द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन है। इसकी तत्काल स्वतंत्र जांच, दोषियों की पूर्ण जवाबदेही और निर्दोषों के नरसंहार को रोकने की मांग है। मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों, छीने गए भविष्य और गहराते नैतिक कलंक के लिए टूट जाता है। 

बस बहुत हो गया। अब और नहीं।" इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "ये कब्रें उन 160 से अधिक मासूम बच्चियों के लिए खोदी जा रही हैं, जो अमेरिका-इजरायल द्वारा एक प्राथमिक विद्यालय पर किए गए बम हमले में मारी गईं। उनके शरीर क्षत-विक्षत हो गए थे।

ट्रंप द्वारा वादा किया गया 'बचाव' असलियत में ऐसा दिखता है। गाजा से लेकर मीनाब तक, निर्दोषों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।" विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने जो फोटो शेयर की गई है, वह आसमान से ली गई है। तस्वीर में बच्चियों को दफनाने के लिए खोदी गईं कब्रों को देखा जा सकता है। सभी कब्रें एक ही जगह पर बराबर में खोदी जा रही हैं। 

कब्रों की संख्या इतनी ज्यादा है कि जगह- जगह लगाए गए निशानों के आधार पर इनको हाथ के बजाय जेसीबी से से खोदना पड़ा। ऊंचाई से ली गई इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे छोटे-छोटे छेद बनाए गए हैं। इस तस्वीर को देखकर किसी का भी कलेजा फट उठेगा।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD