Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

टी20 वर्ल्ड कप : हार्दिक पांड्या तोड़ सकते हैं केएल राहुल का रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में 23 रनों की होगी जरूरत

Hardik Pandya, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 12:05 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में टीम इंडिया की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होगी। इस मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम करेगा। हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन बनाते ही केएल राहुल को खास मामले में पीछे छोड़ देंगे।  हार्दिक पांड्या भारत की ओर टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभी पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। 

हार्दिक ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक खेले 136 मुकाबलों में 2243 रन बनाए हैं। वहीं, केएल राहुल 72 मुकाबलों में 2265 रन बनाकर लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच में अगर हार्दिक 23 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह केएल राहुल से आगे निकल जाएंगे।भारत की ओर से टी20 में सर्वाधिक रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं। 

रोहित के बल्ले से 159 मुकाबलों में कुल 4,231 रन निकले हैं। हिटमैन के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ने 125 मुकाबलों में 137 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4,188 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार 3,261 रनों के साथ सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिला-जुला रहा है।

हार्दिक ने 7 मुकाबलों में 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 172 रन बनाए हैं। वह इस विश्व कप में अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 6 विकेट निकाले हैं। हालांकि, हार्दिक ने इस टूर्नामेंट में बड़ी टीमों के खिलाफ अपने प्रदर्शन से निराश किया है। सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में 45 रन खर्च किए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी हार्दिक गेंद से काफी महंगे साबित हुए थे, और उन्होंने 4 ओवर में 40 रन दे दिए थे। वहीं, बल्लेबाजी में हार्दिक 14 गेंदों का सामना करने के बाद 17 रन ही बना सके थे। ऐसे में भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक से जरूर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

 

Tags: Hardik Pandya , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD