Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरचंद सिंह बरसट ने झूठे शराब घोटाले केस में से बरी होने पर अरविंद केजरीवाल को मिलकर दी बधाई

माननीय अदालत के फैसले से आखिर सच की हुई जीत – बरसट

Harchand Singh Barsat, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Arvind Kejriwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 03 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 11:27 IST

आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल से विशेष मुलाकात की और उन्हें दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा बरी किए जाने पर बधाई दी। इस दौरान स. बरसट ने माननीय अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार सच की जीत हुई है। 

सच को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन उसे हराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि माननीय अदालत के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ बनाया गया यह पूरा मामला सिर्फ और सिर्फ सियासी बदला लेने की भावना से प्रेरित था।

उन्होंने माननीय अदालत की ओर से आप सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया और अन्यों को बरी किए जाने के फैसले को सच्चाई, इंसाफ और ईमानदार राजनीति की बड़ी और ऐतिहासिक जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आम आदमी पार्टी या श्री अरविंद केजरीवाल की जीत नहीं है, बल्कि ईमानदार राजनीति और सच्चाई की जीत है। 

केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से श्री अरविंद केजरीवाल जैसे ईमानदार नेता को झूठे मामले में फंसाने की साजिशें आखिरकार नाकाम रही हैं और अब इस फैसले से केंद्र सरकार के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। स. बरसट ने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र में लोगों के विश्वास को ओर मजबूत करता है तथा साबित करता है कि इंसाफ की जीत निश्चित होती है। इस मौके पर एडवोकेट गगनइंद्र सिंह बरसट भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD