Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

खेती-किसानी और रिश्तों की कहानी, 'किसान बहुरिया' के साथ लौट रहीं अंजना सिंह

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 15:35 IST

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'किसान बहुरिया' के साथ दर्शकों के सामने दस्तक देंगी। सोमवार को फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी।  फिल्म में अंजना के साथ प्रशांत सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। प्रशांत सिंह ने फिल्म का आकर्षक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। 

इस पोस्टर में अंजना सिंह और प्रशांत सिंह के साथ फिल्म के अन्य कलाकार भी दिख रहे हैं। पोस्टर को देखकर लगता है कि फिल्म की कहानी पारिवारिक भावनाओं से भरी हुई है, साथ ही इसमें संघर्ष और मेहनत को भी दिखाया जाएगा।इसे देखकर यह प्रतीत होता है कि फिल्म किसानों की जिंदगी, परिवार की जिम्मेदारियों और चुनौतियों पर आधारित होगी।

प्रशांत ने लिखा, "फिल्म किसान बहुरिया का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 8 बजे बी4यू भोजपुरी यूट्यूब पर रिलीज होगा। कृपया करके इसे देखना न भूलें और अपना प्यार देते रहें।"अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और इस बार भी 'किसान बहुरिया' में उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आने की उम्मीद है। प्रशांत सिंह भी अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान डालने वाले हैं।

मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म का संदीप सिंह ने निर्माण किया और लेखक अरविंद तिवारी हैं। इसमें ओम झा ने संगीत दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब फिल्म में अंजना, प्रशांत के साथ काम कर रही हैं। दोनों इससे पहले कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अभिनेत्री अंजना सिंह हाल ही में फिल्म 'दक्षिण भारतीय बहू' में नजर आई थीं। इस फिल्म को टेलीविजन और यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। फिल्म की दर्शकों ने खूब वाहवाही की थी।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD