Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

'इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस पर परफेक्शन का दबाव होता है', एक्टिंग करियर के अनुभव को संदीपा धर ने किया साझा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 15:32 IST

अक्सर फिल्मों में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो कम समय के लिए आते हैं, लेकिन दर्शकों के दिल में गहरी छाप छोड़ जाते हैं। संदीपा धर द्वारा निभाए गए किरदार इन्हीं बातों का शानदार उदाहरण हैं। अपनी पहली फिल्म 'इसी लाइफ में' से लेकर 'दो दीवाने शहर में' तक, उन्होंने कई तरह के रोल निभाए।आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में संदीपा ने कहा कि अपने किरदारों के जरिए वह आज की महिलाओं की उस सच्चाई को सामने रखती हैं, जिस पर अक्सर खुलकर बात नहीं होती। इसके अलावा, उन्होंने इंडस्ट्री में परफेक्शन के दबाव के बीच खुद को कैसे तनावमुक्त रखती हैं, इस पर भी अपने विचार रखे।

आईएएनएस से बात करते हुए संदीपा ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया और कहा, "उस समय इंडस्ट्री को लेकर मेरी समझ सीमित थी, लेकिन जुनून काफी था। पहली फिल्म के दौरान मिली पहचान और अवॉर्ड नॉमिनेशन ने मुझे आत्मविश्वास दिया, मगर साथ ही जिम्मेदारी का एहसास भी कराया। समय के साथ मैंने समझा कि हर अवसर बड़ा नहीं होता, लेकिन हर अवसर महत्वपूर्ण हो सकता है।''

उन्होंने कहा, ''करियर के दौरान ऐसे भी मौके मिले, जब स्क्रीन पर समय कम था। लेकिन मेरा मानना है कि किरदार की सच्चाई और प्रस्तुति ही असली फर्क पैदा करती है। दर्शक अभिनय की प्रामाणिकता को महसूस करते हैं, चाहे भूमिका छोटी हो या बड़ी। यही सोच मुझे हर प्रोजेक्ट को समान गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित करती है।''संदीपा ने कहा, ''इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा और तुलना आम बात है, और कई बार कलाकार खुद को कमतर महसूस करने लगते हैं। 

मुझे भी ऐसे दौर से गुजरना पड़ा। लेकिन इस अनुभव ने मुझे सिखाया कि बाहरी मान्यता से ज्यादा जरूरी आत्म-स्वीकृति है। इंडस्ट्री में परफेक्शन का दबाव बहुत होता है। लुक्स, फिटनेस और सोशल मीडिया पर इमेज... इन सबके बीच खुद को संतुलित रखना आसान नहीं होता। लगातार यह सुनना कि आपको और बेहतर दिखना चाहिए या और बदलना चाहिए, आत्मविश्वास को प्रभावित करता है। इसलिए मैंने खुद को स्वीकारने की हिम्मत जुटाई।''

आईएएनएस से बात करते हुए संदीपा ने आगे डांस को अपने जीवन का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, ''मैं एक ट्रेंड डांसर हूं और आज भी किसी मजबूत कहानी वाली डांस-आधारित फिल्म का इंतजार कर रही हूं। मेरे लिए डांस केवल कला नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति का माध्यम है, जिसने मेरे अभिनय को भी समृद्ध बनाया है।''

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD