Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

रक्षा खडसे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेलो इंडिया और माय भारत के संयुक्त प्रयास से आयोजित होने वाली अनूठी राष्ट्रव्यापी अस्मिता लीग की घोषणा की

8 मार्च को, एसएआई और माय भारत के संयुक्त प्रयास से ये कार्यक्रम एक साथ 250 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, इनमें अंडर 13, 13-18 और 18+ आयु वर्ग के एथलीट भाग लेंगे

Raksha Nikhil Khadse, Raksha Khadse, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 13:37 IST

खेल जगत में महिलाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल के तहत, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के अस्मिता (सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है और इसका उद्देश्य देश भर में महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना तथा उन्हें खेलने के लिए बढ़ावा देना है) कार्यक्रम के अंतर्गत 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 250 स्थानों पर एक विशाल राष्ट्रव्यापी एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा।

राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने आज यह घोषणा की। श्रीमती खडसे ने दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित एक मीडिया सम्मेलन में कहा "देश भर की हमारी युवा महिलाओं को एकीकृत करने का इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता और देश भर में लोकप्रियता हासिल कर रहे अस्मिता मंच का उपयोग करने से बेहतर साधन और क्या हो सकता है"।

अस्मिता, खेलो इंडिया के लैंगिक समानता के मिशन का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लीग और प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देना है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) राष्ट्रीय खेल संघों को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयु वर्गों में खेलो इंडिया महिला लीग आयोजित करने में सहयोग करता है। 

2021 में शुरू हुई अस्मिता लीग का उद्देश्य न केवल खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है, बल्कि देश भर में नई प्रतिभाओं की पहचान के लिए एक मंच के रूप में इनका उपयोग करना भी है। अब तक देश भर के 550 से अधिक जिलों और 700 शहरों में 34 खेल विधाओं में 2600 से अधिक लीग आयोजित की जा चुकी हैं। 

विशेष बात यह है कि अस्मिता पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम जैसे दूर-दराज के इलाकों तक भी पहुंच चुकी है। यह उन क्षेत्रों में भी आयोजित की गई है जो कभी नक्सलवाद से ग्रस्त थे। 3 लाख से अधिक महिलाओं ने इसमें भाग लिया है। श्रीमती खडसे ने बताया कि देशभर में 250 स्थानों पर एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर) की दौड़ की प्रतियोगिताएं होंगी और इनमें अंडर-13, 13-18 वर्ष और 18+ आयु वर्ग शामिल होंगे। 

प्रत्येक आयोजन स्थल पर पांच तकनीकी अधिकारी, 10 स्वयंसेवक, एक प्रतियोगिता प्रबंधक, एक पीसीए (पूर्व चैंपियन एथलीट) और जिला युवा अधिकारी तैनात रहेंगे। उम्मीद है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक ही दिन में रिकॉर्ड 2,50,000 महिलाएं भाग लेंगी। यह पहल माय भारत, खेलो इंडिया केंद्रों (केआईसी), एसएआई इकोसिस्टम और एनसीओई, राज्य और जिला खेल संघों के साथ-साथ जिला युवा अधिकारियों (डीवाईओ) के सहयोग से कार्यान्वित की जाएगी।

श्रीमती खडसे ने कहा, “यह लीग पूर्वोत्तर राज्यों सहित 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य गांवों और छोटे कस्बों की अधिक से अधिक लड़कियों को खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जैसा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिकल्पना की है।”

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी कर रहा है और 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की अपनी महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ा रहा है। श्रीमती खडसे ने कहा, “हमें यह समझना होगा कि तैयारी जिला स्तर से शुरू होती है। ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए बुनियादी ढांचे से कहीं अधिक की आवश्यकता होती है। इसके लिए भारत के प्रत्येक जिले में प्रशिक्षित मानव संसाधन, प्रमाणित तकनीकी अधिकारी और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता की आवश्यकता होती है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की यह पहल इसी तैयारी का हिस्सा है।” 250 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले प्रत्येक एथलेटिक्स इवेंट में महिला तकनीकी अधिकारियों, विकासात्मक कार्यशालाओं और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अनुरूप अंपायरिंग मानदंडों के बारे में जानकारी के साथ-साथ डिजिटल डेटा अपलोड और प्रतियोगिता दस्तावेज़ीकरण प्रशिक्षण को भी शामिल किया जाएगा ताकि क्षमता निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।

 

Tags: Raksha Nikhil Khadse , Raksha Khadse , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD