Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पेक ने आईटीयूएसए इंटर-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स 2025–26 का किया सफल आयोजन

Punjab Engineering College, Punjab Engineering College Chandigarh, PEC Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 13:35 IST

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) ने इंटर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (आईटीयूएसए) स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2025–26 का सफल आयोजन किया। यह टूर्नामेंट्स चैस, लॉन टेनिस एवं टेबल टेनिस (मेल एंड फीमेल) में 27 फरवरी से 1 मार्च, 2026 तक पेक परिसर, चंडीगढ़ में डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स डॉ. डी. आर. प्रजापति, स्पोर्ट्स (ओ/आई) डॉ. संदीप हरित तथा डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स कार्यालय की पूरी टीम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 

प्रतियोगिता में थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जालंधर, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दिल्ली सहित पेक चंडीगढ़ ने भाग लिया। चैस प्रतियोगिताओं में थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने बॉयज़ एवं गर्ल्स दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने दोनों वर्गों में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि बॉयज़ वर्ग में एनआईटी दिल्ली और गर्ल्स वर्ग में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में बॉयज़ वर्ग में थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने प्रथम स्थान, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने द्वितीय स्थान तथा एनआईटी दिल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

वहीं गर्ल्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वितीय स्थान पर रहा। लॉन टेनिस प्रतियोगिताओं में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बॉयज़ वर्ग में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसके बाद थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वितीय तथा डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जालंधर तृतीय स्थान पर रहा। 

गर्ल्स वर्ग में थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने प्रथम स्थान, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने द्वितीय तथा एनआईटी जालंधर ने तृतीय स्थान हासिल किया। चैस, टेबल टेनिस एवं लॉन टेनिस में लगातार सक्रियता पेक की खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जो अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ समग्र छात्र विकास पर बल देता है।

नतीजे :

चैस (बॉयज़):

प्रथम – थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

द्वितीय – पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी)

तृतीय – नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दिल्ली

चैस (गर्ल्स):

प्रथम – थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

द्वितीय – पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी)

तृतीय – नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र

टेबल टेनिस (बॉयज़):

प्रथम – थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

द्वितीय – पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी)

तृतीय – नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दिल्ली

टेबल टेनिस (गर्ल्स):

प्रथम – पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी)

द्वितीय – थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

लॉन टेनिस (बॉयज़):

प्रथम – पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी)

द्वितीय – थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

तृतीय – डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जालंधर

लॉन टेनिस (गर्ल्स):

प्रथम – थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

द्वितीय – पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी)

तृतीय – डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जालंधर

 

Tags: Punjab Engineering College , Punjab Engineering College Chandigarh , PEC Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD