Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नागरिक अस्पताल शाहपुर में शीघ्र लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन, शुरू होगी डायलिसिस सुविधा: केवल सिंह पठानिया

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 13:16 IST

नागरिक अस्पताल शाहपुर में सोमवार देर सायं रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अवगत कराया गया कि जनवरी 2026 तक अस्पताल में 1,50,663 मरीजों ने पंजीकरण करवाया, जबकि वर्ष 2024-25 में यह संख्या 1,41,709 थी। 

वर्ष 2026 के फरवरी एवं मार्च माह की ओपीडी का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। इसी प्रकार अब तक 87,032 मरीजों के लैब टेस्ट किए गए, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 65,490 थी, जो अस्पताल में बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमाण है।रोगी कल्याण समिति के वित्तीय विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि 1 अप्रैल 2025 तक समिति के पास 5,31,909 रुपये शेष थे। 

1 अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक समिति को 60,02,218 रुपये की आय हुई तथा 19,75,425 रुपये व्यय किए गए। आगामी वित्त वर्ष में 50,39,797 रुपये की अनुमानित आय के साथ कुल 96,16,499 रुपये का बैलेंस रहने की संभावना है। मरीजों की सुविधाओं पर 59,05,000 रुपये व्यय करने का प्रस्ताव रखा गया।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नागरिक अस्पताल का नया भवन शीघ्र ही तैयार होकर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि अस्पताल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी तथा डायलिसिस सुविधा भी प्रारंभ की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि ओपीडी में लगातार बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सीमित संसाधनों के बाबजूद स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ किया गया है।उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समुचित धनराशि के प्रावधान से ही यह संभव हो पाया है। 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना की और बीएमओ शाहपुर सहित पूरी टीम को बधाई दी। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर ने उपमुख्य सचेतक का स्वागत करते हुए अस्पताल की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोगी कल्याण समिति द्वारा लिए जाने वाले अधिकांश टेस्ट शुल्क पूर्ववत रहेंगे, जबकि कुछ में मामूली वृद्धि का प्रस्ताव है।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, पूर्व सीएमओ डॉ सुशील, ओएसडी आयुर्वेद डॉ सुनीत, डॉ.श्री कांत, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, अधिशासी अभियंता विद्युत् अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, बीईईओ मिनटों देवी, सीडीपीओ रैत निर्मला, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण अंशुल, उप उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, उत्तम चम्बियाल,सुरजीत राणा, प्रदीप बलौरिया, नीना ठाकुर, ओंकार राणा, राजेश राणा , पुष्पा जरयाल, हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहे ।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD