Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘युद्ध नशों विरुद्ध ’ मुहिम को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर द्वारा ‘शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन’ के लिए विशेष बैठक

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Parminder Singh Goldy, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 12:48 IST

पंजाब सरकार के “ युद्ध नशों विरुद्ध ” मुहिम को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी , डिप्टी स्पीकर, पंजाब विधानसभा द्वारा ‘शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन’ के आयोजन संबंधी एक विशेष बैठक बुलाई गई। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने और रंगले पंजाब की पुनर्स्थापना के लिए राज्य स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी कड़ी में 22 मार्च 2026 को फुटबॉल की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध माहिलपुर (गढ़शंकर), जिला होशियारपुर में ‘शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2026 को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह खटकड़ कलां में आयोजित किया जाएगा। 

इसी के मद्देनज़र एक दिन पूर्व 22 मार्च को यह मैराथन शहीद-ए-आज़म को समर्पित करते हुए करवाई जाएगी। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने एक स्वस्थ और जागरूक राष्ट्र का सपना देखा था। नशों का उन्मूलन करना और युवाओं को खेलों से जोड़ना हमारा कर्तव्य है। 

यह मैराथन युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करेगी और उन्हें नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी। मैराथन में 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी और 42 किमी की विभिन्न श्रेणियां होंगी, जिनमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे। विजेताओं को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। 

स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा देश-विदेश की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सफलता के लिए खेल एवं युवा सेवाएं विभाग, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा। एस.आर.एस.एफ. एनजीओ द्वारा भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

बैठक में श्री परमिंदर सिंह गोल्डी (चेयरमैन, पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड), डॉ. एस.पी. आनंद कुमार (आईएएस), श्री हरप्रीत सिंह सूदन (डायरेक्टर, खेल), श्री दमप्रीत वालिया (आईएएस), श्रीमती आशिका जैन (डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर), श्रीमती चरू मीता, श्री सुखप्रीत सिंह सिद्धू, श्री तेजदीप सिंह सैणी, श्री मेजर सिंह (एसपी, होशियारपुर), श्री गौतम कपूर (लोक संपर्क अधिकारी), श्री राजेश बख्शी, श्री कुलवंत सिंह संघा, श्री अरविंदर सिंह, डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. साजन शर्मा, श्री लक्ष्य भारती, श्री राम लोक खटाणा तथा श्री मोहित अत्तरी, लोक संपर्क अधिकारी/डिप्टी स्पीकर, पंजाब विधानसभा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में डिप्टी स्पीकर ने कहा, “आइए, हम सभी मिलकर नशा मुक्त पंजाब के लिए दौड़ें और शहीदों के सपनों को साकार करें।”

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Parminder Singh Goldy , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD