Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'वातायनासन' से मानसिक थकान और तनाव से मिलेगी छुट्टी

Shilpa Shetty, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 12:24 IST

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी संतुलित आहार और फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। वे हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने और खानपान के तरीकों पर खास ध्यान देती हैं और साथ ही, अपने प्रशंसकों को अपनाने की सलाह भी देती हैं।शिल्पा शेट्टी ने सोमवार को इंस्टाग्राम के जरिए 'वातायनासन' को करके दिखाया। साथ ही, इसको करने के फायदे बताए। उन्होंने आसन को करते हुए वीडियो पोस्ट किया।

वहीं, इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "यह ध्यान बढ़ाता है, इच्छाशक्ति मजबूत करता है और संतुलन बनाने में मदद करता है। तनाव, चिंता और मानसिक थकान को कम करने में सहायक है। कूल्हों, जांघों, घुटनों और टखनों का लचीलापन और ताकत बढ़ाता है। शरीर के निचले हिस्से में रक्त संचार को बेहतर बनाता है।"अभिनेत्री ने आखिरी में अपने फैंस से सवाल पूछते हुए लिखा, "आप कितनी देर तक इस आसन में संतुलन बनाए रख सकते हैं?"

वातायनासन, जिसे 'घोड़े के मुख की मुद्रा' वाला योगासन भी कहा जाता है, एक उन्नत संतुलित योगासन है, जो कूल्हों और पैरों को मजबूती देने के साथ-साथ मानसिक स्थिरता बढ़ाता है। यह अर्ध पद्मासन और घुटने के बल संतुलन का एक संयोजन है, जो जांघों व कूल्हे के जोड़ों को खोलने में मदद करता है।हालांकि इस योगासन को करने में शुरू में दिक्कत हो सकती है लेकिन नियमित रूप से करने पर संतुलन बनने लगेगा। इसको करने से पहले एक बार वार्मअप जरूर करें, जिससे आसन करने में आसानी हो सकती है।

हालांकि, हर कोई इस आसन को नहीं कर सकता है। गंभीर बीमारी और गर्भवती महिलाओं को करने से पहले अपने विशेषज्ञ से एक बार सलाह जरूर करें।आयुष मंत्रालय ने इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आसन संतुलन और एकाग्रता में सुधार लाने में मदद करता है। साथ ही, यह जांघों और कूल्हे के क्षेत्र में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। साथ ही, गठिया के दर्द और अकड़न को कम कर सकता है।

 

Tags: Shilpa Shetty , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD