Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

किरेन रिजिजू ने चंबा में किया आईटीआई बिल्डिंग और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 09:39 IST

केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा को बड़ी सौगात दी। उन्होंने चंबा जिले के भंजरारू में आईटीआई बिल्डिंग और भंजरारू के तिस्सा में स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) का भी शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं चंबा कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आया हूं। 

इस क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज लेकर आया हूं। खासकर युवाओं के लिए कार्यक्रम रखे गए हैं। शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए भी सौगात दी गई है।" उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पार्टी सांसद राजीव भारद्वाज की तरफ से कई मुद्दे उठाते हुए प्रस्ताव दिए गए हैं। किरेन रिजिजू ने कहा, "मैंने सभी लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी।" 

किरेन रिजिजू ने कहा, "मेरा अनुरोध है कि राज्य सरकार की ओर से भी इसमें तालमेल होना जरूरी है, क्योंकि हमारी व्यवस्थाएं ऐसी हैं कि केंद्र और राज्य सरकारों को साथ आना ही पड़ता है। केंद्र से पैसे दे दिए जाते हैं, लेकिन उनका क्रियान्वित राज्य सरकार की ओर से होता है। इसलिए राज्य सरकार के साथ कई विषयों पर तालमेल नहीं होने से काम में देरी होती है।

मैं चाहता हूं कि राज्य सरकार साथ में आए और लोगों की समस्याओं को दूर करने में सहयोग करे।"वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "नई आईटीआई बिल्डिंग से एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और इलाके के छात्रों के लिए अवसर बढ़ेंगे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स युवा टैलेंट को आगे बढ़ाएगा, स्पोर्ट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को आकर्षित करेगा और युवाओं को स्पोर्ट्स को करियर के तौर पर अपनाने के लिए बढ़ावा देगा, जिससे हिमाचल प्रदेश की स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।"

उन्होंने आगे लिखा, "अल्पसंख्यक मंत्रालय सबको साथ लेकर चलने वाले विकास के लिए लगातार काम कर रहा है, जिसमें अल्पसंख्यकों के लिए खास कोशिशें शामिल हैं, जो 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' व 'विकसित भारत' के विजन के साथ जुड़ी हुई हैं।"

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD