Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

‘रणबाली’ का वेडिंग पोस्टर बना टाइम ट्रैवल जैसा अनुभव, निर्देशक ने शेयर की शूटिंग की खास यादें

Vijay Deverakonda, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Mumbai News, Rashmika Mandanna, Rahul Sankrityan, Ranabaali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 17:33 IST

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के एक दिन बाद दोनों की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' का धमाकेदार पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे फिल्म निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने शेयर किया था। इसमें दोनों को शादीशुदा जोड़ों के तौर पर दिखाया गया, लेकिन अब निर्देशक ने पोस्टर की शूटिंग से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया।

'रणबाली' फिल्म विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना और निर्देशक राहुल के लिए भी खास है, क्योंकि पोस्टर को शूट करते वक्त उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि मानो वे 1800 के दशक में पहुंच गए हैं। उन्होंने पोस्ट शूटिंग के दिनों को याद कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कल हमने 'रणबाली' का शादी का पोस्टर जारी किया, लेकिन इसे सिर्फ एक 'पोस्टर' के रूप में नहीं बनाया गया था। यह एक खास पल था।

मुझे हमेशा से पुरानी तस्वीरों में दिलचस्पी रही है। हमारे माता-पिता, दादा-दादी... जिस तरह वे कैमरे के सामने खड़े होते थे। कोई बनावटीपन, बनावटी मुस्कान नहीं होती थी। इस बात की कोई चिंता नहीं कि तस्वीर कैसी दिखेगी। बस सच्चाई और मौजूदगी।" निर्देशक ने आगे लिखा, "वह तस्वीरें बिल्कुल स्वाभाविक, ईमानदार और शाश्वत लगती हैं। 

'रणबाली' की दुनिया बनाते समय, मैं वही ईमानदारी चाहता था। 1800 के दशक का उत्तरार्ध ग्लैमरस समय नहीं था। वह कठोर, यथार्थवादी और जीवन-यापन से गहराई से जुड़ा हुआ समय था। राहुल सांकृत्यायन ने यह भी खुलासा किया कि जब वे विजय और रश्मिका पोस्टर के लिए शूटिंग कर रहे थे, तो उन्हें ऐसा लगा कि वे पुराने समय में पहुंच गए हैं।

उन्होंने शूटिंग के दिन को याद कर लिखा, "जिस दिन विजय और रश्मिका शादी के लिबास में सेट पर आए, कुछ बदल गया।  वे ऐसे नहीं लग रहे थे जैसे अभिनेता सिर्फ कपड़े पहनकर आए हों। ऐसा लग रहा था जैसे हम समय में पीछे चले गए हों।" उन्होंने आगे लिखा, "मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात यह लगी कि कैसे वे दोनों उस पल में ढल गए, समय को नियंत्रित किया और उसे साकार कर दिया। कभी-कभी सिनेमा और जीवन एक-दूसरे को इशारा करते हैं।"'रणबाली' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।

 

Tags: Vijay Deverakonda , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Mumbai News , Rashmika Mandanna , Rahul Sankrityan , Ranabaali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD