Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

रामशरण माजरा में राजकीय कॉलेज खुलने से युवाओं को पढ़ने के लिए बराड़ा, शाहाबाद व कुरुक्षेत्र जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत : सुमन सैनी

शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामशरण माजरा में राजकीय कॉलेज खोलने के दिए हुए हैं निर्देश

Suman Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाडवा , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 17:30 IST

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए रामशरण माजरा गांव में राजकीय कॉलेज खोलने के निर्देश दिए हुए हैं। इस परियोजनाओं को लेकर हायर एजूकेशन विभाग तेजी से काम कर रहा है। 

गांव रामशरण माजरा में कॉलेज खुलने से लाडवा विधानसभा के दर्जनों गांवों के युवाओं को पढ़ने के लिए शाहाबाद, बराड़ा और कुरुक्षेत्र जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी रविवार को बाबैन मंडल के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। 

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गांव रामपुरा, भगवानपुर, ईसरहेडी, बेरथला, सुनारियां, फलसडा रागडान, घिसरपड़ी, रामशरण माजरा और नखरोजपुर के नागरिकों की समस्याओं को सुना और समस्याओं का निपटारा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने नागरिकों को कबीर कुटीर आने का निमंत्रण भी दिया।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं लाडवा विधानसभा के नागरिकों के लिए समय निकालकर उनके बीच समस्याएं सुनने के लिए आ रहे हैं। लाडवा के विकास के लिए लगातार काम किया जाए रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर विधानसभा के प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं। 

इन करोड़ों रुपए की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तेज गति से काम किया जा रहा है। इस परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लाडवा विधानसभा की दशा और दिशा पूरे प्रदेश के लिए मॉडल का काम करेगी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा में किसानों के लिए फसलों को एमएसपी पर खरीदने के लिए कहा था। 

सरकार बनने के बाद किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने के वायदे को पूरा किया और देश का पहला राज्य एमएसपी फसल खरीदने वाला बना दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को सिलेंडर सस्ता देने का वादा किया था। इस वादे को भी पूरा करते हुए 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि पहले की सरकारों में चाहे जो भी पढ़ाई कर लो, पर कोई भी नौकरी पाने का विचार मन में नहीं लाता था, लेकिन स्थिति कुछ और ही बनी हुई है। अब प्रदेश में जब युवा 12वीं पास कर लेता है तो नौकरी की तैयारी शुरू कर देता है। 

युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में योग्यता के आधार पर बिना पर्ची खर्ची के नौकरी दी जा रही है। इतना ही नहीं पढ़ाई के लिए भी जरूरतमंद युवाओं के लिए योजनाएं सरकार ने बना रखी है। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक दिन पहले ही सरस्वती चौक का उद्घाटन किया है, इससे बाबैन शहर ही सुंदरता को चार चांद लगे हैं और इसका दुकानदारों, आम नागरिकों, व्यापारियों को लाभ होगा। 

इसके साथ ही सरस्वती नाम से क्षेत्र के लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वो सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूक बने और विभिन्न योजनाओं में आवेदन करें।

 

 

Tags: Suman Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD